Explore

Search

Tuesday, August 25, 2026, 7:56 am

Tuesday, August 25, 2026, 7:56 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

डॉ. अंबेडकर की जयंती समरसता दिवस के रूप में मनाई

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उप शाखा जोधपुर महानगर द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती समरसता दिवस के रूप में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महामंदिर लाल मैदान में आयोजित की गई l

कार्यक्रम में जोधपुर महानगर के साथ जिला जोधपुर और प्रदेश कार्यकारिणी के अनेक सदस्य उपस्थित थे l कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा डॉ. बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई l कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री नरेश सोलंकी द्वारा बाबा साहेब के जीवन चरित्र और कृतित्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए उनके विचारों की वर्तमान प्रासंगिकता पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। प्रदेश उपसभा अध्यक्ष रुपाराम रलिया, प्रदेश उपाध्यक्ष रुपाराम खोजा, संभाग संगठन मंत्री अनिल सोलंकी, मंडल संयुक्त मंत्री भावना असदेव, जोधपुर जिला अध्यक्ष भारत सिंह चौधरी, जोधपुर शहर अध्यक्ष ओम प्रकाश जाखड़, विद्यालय के संस्था प्रधान चंद्रप्रकाश दवे आदि अनेक वक्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन चरित्र और उनके कार्यों से प्रेरणा लेकर अपने जीवन और समाज में समरसता के भाव को अधिकाधिक फैलाने का आह्वान किया। महानगर उपशाखा अध्यक्ष चंदन सिंह द्वारा अतिथियों का परिचय करवाते हुए स्वागत उद्बोधन दिया गया। महानगर उपशाखा मंत्री अशोक चौधरी ने मंच का संचालन किया और अंबेडकर के जीवन के बारे में संक्षिप्त परिचय दिया। अंबेडकर का प्रसिद्ध उद्ररण जीवन लंबा होने के बजाय महान होना चाहिए,
अपने भाग्य के बजाए अपनी मजबूती पर विश्वास करो। गुलाम बनकर जिओगे तो ये दुनिया कुत्ता समझकर लात मारेगी और नवाब बनकर जिओगे तो ये दुनिया शेर समझकर सलाम ठोकेगी l

कार्यक्रम में में जोधपुर शहर जिला संगठन मंत्री पुरुष जानकी जीवन पटेल, शहर जिला संगठन मंत्री महिला पूजा शेखावत, जोधपुर जिला मंत्री सरिता चौधरी, जोधपुर शहर सभा अध्यक्ष लिखमाराम भारी, महानगर उप शाखा कोषाध्यक्ष नरेश आनंद परिहार, मंडल संयुक्त मंत्री मंजू परिहार, सयुंक्त महिला मंत्री सरोज चौधरी, महानगर मंत्री अशोक चौधरी, जिला सहसचिव राकेश खुड़खुड़ियां, जिला कोषाध्यक्ष मुरली दाधीच, नेमीचंद दाधीच, प्रधानाचार्य विजय सिंह, चेतन प्रकाश गहलोत, सोहन सिंह गोदारा, भारत सिंह गोयल, सुनील रोज, महानगर उपसभाध्यक्ष लक्ष्मी बिश्नोई, ममता बसवान्ना, रेण, मीनू इनानिया, सुशील चौधरी, वैशाली सेठ, प्रियंका गोस्वामी, मीनाक्षी, लक्ष्मी सोनी, रतन सिंह , बलवीर सिंह बेस, भंवरलाल ढाका, रमेश कुमार नागोरा, रघुवीर चौधरी, विनोद शर्मा, अजय शर्मा, घनश्याम चौहान, श्याम सुंदर दहिया, जगदीश, महेश चौधरी, संग्राम गोदारा, हरीश डूडी, ओमप्रकाश मेघवाल, जयदीप खेतानी, नवीन गुर्जर, रतन सिंह सोलंकी, हीराराम चौधरी, किशन नागोरा , सुभाष भाटी के साथ संगठन के कई वरिष्ठ और ज्येष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे l कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा अपने जीवन में किसी भी प्रकार के भेदभाव को स्वीकार न करने और समरसता के भाव को अधिक अधिक फैलाने की प्रतिज्ञा ली गई और जोधपुर शहर अध्यक्ष ओमप्रकाश जाखड़ द्वारा पधारे हुए अतिथियों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor