Explore

Search

Monday, August 24, 2026, 4:24 am

Monday, August 24, 2026, 4:24 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

वरिष्ठ समाजसेवी शंकर सिंह राजपुरोहित का हुआ निधन क्षेत्र में शोक की लहर

गजेन्द्र सिंह राजपुरोहित. जोधपुर ग्रामीण

पीपाङ शहर उपखंड क्षेत्र के बाङा खुर्द निवासी वरिष्ठ समाजसेवी शंकर सिंह राजपुरोहित का निधन रविवार को हो गया। राजपुरोहित के निधन के समाचार मिलते ही समूचे क्षेत्र में शोक की लहर दौङ गई। गौरतलब है कि राजपुरोहित लम्बे समय से समाज कल्याण के कार्य कर रहे थे। उन्होने अपने जीवन में समाज कल्याण के अनेक कार्य करवाए। उनके परिवार में पांच पुत्र, दो बेटियां, सात पौत्र, सात पौत्रियां, एक पङपौत्र, दो पङपौत्री एव ग्यारह बहुओं के अलावा भरा पूरा परिवार छोङ कर गये जो सयुंक्त परिवार की एक मिशाल थे। परिवार के सभी 90 सदस्य एक ही छत के नीचे निवास करते है जो कि आज के समय मे एक मिसाल है। गौरतलब है कि राजपुरोहित ने 1971 में भारत पाकिस्तान युद्ध में भी अपनी सेवा देकर देश सेवा की थी। युद्ध के बाद विद्युत विभाग में सेवानिवृत्त हुए थे। राजपुरोहित समाज के पूर्व पंचायत समिति सदस्य आपु सिंह खारिया, पूर्व उपप्रधान उम्मेद सिंह राजपुरोहित उदेश नगर, भाजपा गोवा उपाध्यक्ष गजे सिंह बरना,विश्नुद्त राजपुरोहित सहित सैकङौ गणमान्य नागरिको ने शोक व्यक्त कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor