Explore

Search

Sunday, July 12, 2026, 12:28 am

Sunday, July 12, 2026, 12:28 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

अमृत भारत स्टेशन योजना- रामदेवरा रेलवे स्टेशन पर तीव्र गति से चल रहा पुनर्विकास का कार्य

18.22 करोड़ की लागत से बनकर तैयार होगा रामदेवरा रेलवे स्टेशन

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर

उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर मंडल पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत स्टेशनों के पुनर्विकास का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि जोधपुर मंडल के रामदेवरा रेलवे स्टेशन का शिलान्यास माननीय प्रधानमंत्री द्वारा 06 अगस्त 2023 को अन्य 508 स्टेशनों के साथ किया गया l

मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पुनर्विकसित रामदेवरा स्टेशन पर नई अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं तथा मौजूदा सुविधाओं के अपग्रेडेशन से यात्रियों को बेहतर और उत्कृष्ट सुविधाएं प्रदान करेंगे।

डीआरएम ने बताया कि स्टेशन से पुराने भवनों को हटाने का तथा स्टेशन की पुरानी स्टेशन बिल्डिंग व (7) क्वार्टर तोड़ने का कार्य पूरा कर दिया गया है। स्टेशन पर पुरानी बिल्डिंग से सिग्नल और इलेक्ट्रिक केबल प्रणाली कार्य को सुव्यवस्थित कर दिया गया है साथ ही पेयजल की व्यवस्था भी सुचारू रूप से पुनः चालू कर दी गई है। रामदेवरा स्टेशन पर बिल्डिंग बनना प्रस्तावित हैं। इस क्रम में फाउंडेशन नींव की खुदाई का कार्य पूरा कर लिया गया है एवं नींव भराई का कार्य प्रगति पर है।

रामदेवरा स्टेशन पर 18.22 करोड़ की लागत से निम्न कार्य करवाए जाने की योजना तैयार की गई है
1. स्टेशन की ओर आने वाले मार्ग में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग प्रावधान, साइनेज इत्यादि में सुधार तथा सर्कुलेटिंग एरिया के सौंदर्यीकरण से संबंधित कार्यl
2. दो पहिया, चौपहिया एवं दिव्यांगजन के वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग सुविधाl
3. यात्रियों को उतारने और चढ़ाने के लिए बरामदे (पोर्च) का प्रावधान, दोगुनी ऊंचाई वाले चौड़े प्रवेश–कक्ष का कार्य।
4. स्टेशन पर महिलाओं और पुरूषों के लिए अलग शौचालयों के साथ बेहतर प्रतीक्षा- कक्ष का प्रावधान, सर्कुलेटिंग एरिया में पे एण्ड यूज शौचालय का कार्य।
5. रेल कोच जलपान गृह का प्रावधान, नये अतिथी – कक्ष (वीआईपी रूम) की सुविधा तथा 10 नग रिटायरिंग रूम तथा 10 बैडों का शयनकक्ष (डोरमेटरी) का इत्यादि।
6. स्टेशन भवन के आंतरिक तथा बाहरी भाग का सुधार तथा 12 मीटर चौड़े ऊपरी पैदल पुल (एफओबी) का प्रावधान।
7. नये प्लेटफार्म आश्रयों (सेल्टर्स) का प्रावधान, दिव्यांगजनों के लिए सुविधाओं सहित नये शौचालय ब्लॉक और पानी बूथ का प्रावधान जिसमें सभी सुविधाओं तक दिव्यांग जनों की पहुंच बनाने के लिए उपयुक्त स्थान पर लगाना।
8. प्लेटफार्म संख्या 02 पर कोच प्रदर्शन बोर्ड का प्रावधान।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor