Explore

Search

Wednesday, August 26, 2026, 10:49 am

Wednesday, August 26, 2026, 10:49 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

झुंझार वीर गिरधर जी की वरसोद श्रद्धापूर्वक मनायी गयी

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर

हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी वीर गिरधर जी की 379 वी वरसोद ( पुण्य तिथि ) श्रध्दा पूर्वक मनाई गई। मन्दिर ट्रस्ट के सचिव एल एन व्यास ने बताया कि सुबह 12 बजे ध्वजारोहण व आरती के साथ शुरु हुए इस उत्सव में पूरे दिन दशानर्थियों का सैलाब उमड़ता गया ।
ट्रस्ट के सदस्य श्री राजेश व्यास ने बताया कि मन्दिर में श्रद्वालु अपनी मनोकामनाए लेकर आते गये एवं जिनकी मनोकामना पूर्ण हुई वे छत्तर चडाने आए और दर्शन लाभ लिया । मन्दिर ट्रस्ट द्वारा आर्कषक फूलमण्डली, रोशनी तथा नौपत की व्यवस्था परम्परागत तरीके से की गई । यह वरसोद वीर गिरधर जी के बलिदान दिवस के रूप में श्रावण शुक्ल पक्ष की तृतीय को भीम जी के मौहल्ले में स्थित गिरदावतो की गली तापी बावडी मन्दिर में मनाया जाता है । कल दोपहर 12 बजे पूर्ण आरती के बाद इस उत्सव का सम्मापन होगा

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor