Explore

Search

Sunday, July 12, 2026, 12:30 am

Sunday, July 12, 2026, 12:30 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

कांग्रेस सरकार की असफलता व जिले की समस्याओं को लेकर कलेक्टरेट का होगा घेराव

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जैसलमेर

जिले में व्याप्त भ्र्ष्टाचार व प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार की असफलताओं को लेकर भाजपा संगठन द्वारा जिला मुख्यालय पर 21 अगस्त को 10 बजे हनुमान चौराहे पर विशाल जन आंदोलन किया जायेगा जिसमे जिले भर के हजारों कार्यकर्ता, किसान व आम जन भाग लेंगे। भाजपा मीडिया प्रभारी बाबू लाल शर्मा ने बताया कि जैसलमेर सेंट्रल को-ओपरेटिव बैंक में व्याप्त भ्र्ष्टाचार व मोहनगढ नहरी क्षेत्र में 25 हजार बीघा फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से हुवे घोटालों को ले कर जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सारदा के नेतृत्व में जन आंदोलन के माध्यम से जिला प्रशासन का घेराव कर विरोध प्रगट किया जायेगा व दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की जायेगी।
जिलाध्यक्ष सारदा ने ज्यादा से ज्यादा इस आंदोलन को सफल बनाने की अपील की गई है। नही सहेगा – जैसाण व महा घेराव आंदोलन में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी भाग लेंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor