Explore

Search

Wednesday, August 26, 2026, 10:47 am

Wednesday, August 26, 2026, 10:47 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

शिविर की तैयारियों के संबंध में हुआ बैठक का आयोजन

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जैसलमेर

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के आकांक्षी ब्लॉक फतेहगढ़ में शिविर व पीठ का आयोजन 24 अगस्त 2023 को किए जाने के संबंध में उपखंड अधिकारी वीरमाराम की अध्यक्षता में समस्त ब्लॉक लेवल अधिकारी, समस्त पीईईओ , समस्त ग्राम विकास अधिकारियों के साथ पंचायत समिति सभागार में शनिवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपखंड अधिकारी ने शिविर व पीठ के आयोजन के संबंध में समस्त व्यवस्था करने ,शिविर आयोजन के संबंध में सभी पंचायतों में प्रचार – प्रसार करने ,सभी बच्चों तक सरकारी योजना का लाभ पहुंचाने , विशेष योग्यजन बालकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए निर्देशित किया । उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान कोई भी बालक अपने अधिकारों के संबंध में शिकायत या परिवाद पेश कर सकता है । किसी भी विभाग से संबंधित कोई भी समस्या है तो उसको पीठ के समक्ष प्रस्तुत कर निस्तारित करवाया जा सकता है।
इस दौरान संबंधित विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor