राखी पुरोहित. जोधपुर
जाने माने फिल्म अभिनेता विनोद खन्ना की 27 अप्रैल को पुण्यतिथि है। इसी दिन वर्ष 2017 को कैंसर के चलते उनका निधन हो गया था। विनोद खन्ना ने 2005 में मिश्रीलाल पंवार की पुस्तक “मसूरिया के बाबा बालिनाथ” का विमोचन जोधपुर के “छितर पैलेस” में आयोजित एक समारोह में किया था। उस समय वे केन्द्रीय सांस्कृतिक मंत्री हुआ करते थे।
इण्डिया टुडे के फोटो जर्नलिस्ट पुरूषोत्तम दिवाकर ने उस अनमोल दृश्य को अपने कैमरे में कैद कर लिया था। वो तस्वीर पंवार के ड्राइंग रूम में लगी है और उन अनमोल पलों की हर घड़ी याद दिलाती रहती है। विनोद खन्ना ने एक्टिंग के अलावा राजनीति में भी अपनी किस्मत आजमाई थी। उन्होंने साल 1997 में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली थी। उसके अगले साल उन्हें गुरदासपुर निर्वाचन क्षेत्र से चुना गया था और साल 1999 में लोकसभा के लिए फिर से चुने गए थे। वे कल्चरल और टूरिज्म मिनिस्टर बनाए गए थे। आज आठवीं पुण्यतिथि पर स्वर्गीय विनोद खन्ना को नम आंखों से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।




