Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 4:04 am

Sunday, August 23, 2026, 4:04 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

आखातीज पर 110 विधवाओं और जरूरतमंदों को दी खानपान सामग्री

राखी पुरोहित. जोधपुर

आखातीज के शुभ अवसर पर 110 विधवाओं और जरूरतमंद परिवारों को खानपान सामग्री दी गई। महेश खेतानी, भरत आवतानी ने बताया कि समाज के भामाशाह दीपक पीतांबर होतचंदानी, हीरू किशोर कलवानी परिवार द्वारा शर्बत की बोतलें आम व अन्य समाज बंधुओ द्वारा राशन सामग्री भीषण गर्मी को देखते हुए उनके घर पर पहुंचाने की व्यवस्था की गई। दीपावली, होली, मकर संक्रांति पर सेवा कार्य किया जाता है। इस बार आखातीज पर भी सेवा कार्य किया गया। इस कार्य में विभिन्न पंचायतों व संस्थाओं के पदाधिकारी लक्ष्मण खेतानी, राम तोलानी, मुरली गंगवानी, प्रभु ठारवानी, गोपी जनवानी, लख्मीचंद किशनानी, तीर्थ डोडवानी, किशोर चंगलानी, राजू संभवानी, ललित हरवानी व समस्त पदाधिकारियों द्वारा सेवाएं दी गई।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor