Explore

Search

Saturday, July 11, 2026, 11:35 pm

Saturday, July 11, 2026, 11:35 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

विश्व हिंदू परिषद जैसलमेर जिला बैठक आयोजित

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जैसलमेर

विश्व हिंदू परिषद जैसलमेर जिला बैठक का आयोजन स्थानीय आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री राजेश भाई के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुई l बैठक में विहिप जोधपुर प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख महेन्द्र उपाध्याय , बाड़मेर विभाग मंत्री पवन वैष्णव, जिला संरक्षक मधुसूदन व्यास एवं जिलाध्यक्ष अनोपसिंह पिथला मंचस्थ रहे l
जिला सहमंत्री तनेराव सिंह राजगढ़ ने बताया कि विहिप की आगामी कार्य योजना को लेकर आयोजित हुई जिला बैठक में प्रांत संगठन मंत्री राजेश जी ने विश्व हिन्दू परिषद संगठन की जानकारी देते हुए गो रक्षा, मठ मंदिर सुरक्षा, भूमि सुरक्षा, , संत सुरक्षा, लव जिहाद धर्मांतरण रोकना, सामाजिक समरसता के बारे में संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी l उन्होंने कार्यकर्ताओं को खंड और उपखंड एवं ग्राम स्तर तक समितियों का गठन करना, साप्ताहिक सत्संग, मिलन के माध्यम से संगठन की नियमित गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए आगामी रक्षा बंधन कार्यक्रम एवं विहीप स्थापना दिवस के कार्यक्रम अधिकतम संख्या में करने का आह्वान किया l प्रांत संगठन मंत्री ने कहा कि आगामी 15 सितंबर से बजरंग दल शौर्य यात्रा का शुभारंभ बाबा रामदेव की पुण्य भूमि से शुभारम्भ होगा जो कि जिले के विभिन्न गांवों में जायेगी l
विहिप विभाग मंत्री पवन वैष्णव ने आगामी 30 सितंबर पूर्णिमा के अवसर पर पाबू जी महाराज के मंदिर किशोर नगर, दरबारी के गाँव डाबला में पड़ का आयोजन रखा गया है जिसमे सभी कार्यकर्ताओं को सहभागिता निभाने का आह्वान किया l जिला बैठक में विहिप के कार्य नियोजन की दृष्टि से कार्यकर्ताओं को दायित्व प्रदान किए गए l
विभाग मंत्री पवन वैष्णव ने जिले दायित्वों की घोषणा की जिसके अनुसार विभाग धर्माचार्य प्रमुख रमण सोनी एवं जिला मंत्री लालूसिंह सोढ़ा को जैसलमेर जिला मंत्री का दायित्व दिये गये l इसी प्रकार जैसलमेर एवं पोखरण प्रखंड में नवीन घोषणाएँ की गई जो इस प्रकार है l
जैसलमेर प्रखंड
प्रखंड सहमंत्री – अखिल भाटिया, बजरंग दल सहसंयोजक – भूपत गोस्वामी, प्रखंड धर्माचार्य प्रमुख – सुरेंद्र जी जोशी, प्रखंड मठ मंदिर प्रमुख – ओमनाथ जी, बजरंग दल गो सेवा प्रमुख – ग्वालदास जी छँगानी, प्रखंड साप्ताहिक मिलन प्रमुख – गौरव सिंह भाटी, प्रखंड सह सेवा प्रमुख- इंद्रजीत सिंह जी,

पोखरण प्रखंड
अध्यक्ष जेठु सिंह
उपाध्यक्ष श्रवण कुमार माली एवं नवल छँगानी, प्रखंड मंत्री आशाराम माली, सहमंत्री – राजू भार्गव, विधि प्रमुख – इंद्रजीत सिंह माली, सत्संग प्रमुख- हँसपुरी, सहसत्संग प्रमुख- सुरेश राव, बजरंग दल संयोजक- कपिल सोलंकी, बजरंग दल सह संयोजक- कैलाश भारती, बजरंग दल विद्यार्थी प्रमुख- जालम सिंह छायन, गोरक्षा प्रमुख- धनराज जी गहलोत, सह गोरक्षा प्रमुख – महेंद्र सिंह बीलिया, मातृशक्ति संयोजिका- विजय लक्ष्मी जी, दुर्गा वाहिनी संयोजिका- पलक पुरोहित, दुर्गा वाहिनी सह संयोजिका- हिना शर्मा, सेवा प्रमुख- रामेश्वर मोरनी

जैसलमेर प्रखंड मंत्री सौरभ भाटी ने जैसलमेर प्रखंड के विभिन्न खंडों में नये दायित्व दिये जिसके अनुसारए
रूपसी खंड
बजरंग दल संयोजक – जसवंत सिंह जी
गीताश्रम खंड बजरंग दल संयोजक – पप्पू सिंह जी, बजरंग दल सहसंयोजक – रमेश जी द्रविड़, बजरंग दल सहसंयोजक – देवेंद्र जी कुमावत, गो सेवा प्रमुख – हरिसिंह जी राठौड़, साप्ताहिक मिलन प्रमुख – सुनील जी चंदेल लक्ष्मीनाथ खंड बजरंग दल संयोजक – विवेक जी व्यास, श्री राम खंड
बजरंग दल संयोजक – देवेंद्र जी कुमार,
महादेव खंड बजरंग दल संयोजक – सवाई जी सिसोदिया, गो सेवा प्रमुख – जसवंत सिंह जी
विहिप जिलाध्यक्ष अनोप सिंह जी पिथला ने धन्यवाद ज्ञापित किया l इस अवसर पर जैसलमेर बजरंग दल जिला संयोजक वीरम सिंह सनावड़ा जिला सेवा प्रमुख चौथ सिंह सोढ़ा, जैसलमेर प्रखंड मंत्री सौरभ भाटी, नगर संयोजक रघुवीर सिंह गौड़ उपस्थित थे l

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor