Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 2:40 pm

Sunday, August 23, 2026, 2:40 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

‘नारी अत्याचार है एक वेदना’ साझा काव्य संकलन का लोकार्पण व काव्य गोष्ठी 10 मई को

राखी पुरोहित. जोधपुर 

उड़ान कला, साहित्य व  संस्कृति मंच के बैनर तले 10 मई को सुबह 10:30 बजे सावित्री मदन डागा साहित्य भवन में “नारी अत्याचार है एक वेदना” सांझा काव्य संकलन का लोकार्पण तथा काव्य गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। उड़ान के अध्यक्ष शायर मनशाह “नायक” एवं सांझा संकलन की संपादक शाइर संजीदा खानम शाहिन ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता मशहूर शाइर एवं उपन्यासकार हबीब कैफ़ी करेंगे जबकि मुख्य अतिथि प्रख्यात कथाकार हरिप्रकाश राठी होंगे। विशेष अतिथि समाजसेवक एवं मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. क़ासिम रसूल फलाही मंच पर होंगे। कार्यक्रम का संचालन उदीयमान कवयित्री पूजा अग्रवाल करेंगी।

ज्ञातव्य है कि साझा काव्य संकलन में अजहर फारूकी, डॉ. शरीफ खान, सुनील कुमार खुराना, शुभा शुक्ला “निभा”, आनंदा दत्तू आसवाले, मोहन तिवारी, आश हमद, भावना पराजुली, शेक नशरीन, डॉ. सपना गुप्ता, किशोर देशमुख, डॉ. संगीता देवयानी, शिवनाथ सिंह शिव तथा जोधपुर की कवयित्री राखी पुरोहित, डॉ. रजनी अग्रवाल, एन.डी. निम्बावत, अशफाक अहमद फौजदार, डॉ. संजीदा खानम शाहीन, शायर मनशाह “नायक”, पूजा अग्रवाल, हंसराज बारसा, डॉ. हस्तीमल आर्य, बसंती पंवार, महेश पंवार तथा रजा मोहम्मद खान की कविताएं शामिल की गई हैं। इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिकों का सम्मान भी किया जाएगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor