Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 10:17 am

Thursday, July 9, 2026, 10:17 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

भारत विकास परिषद का दायित्व ग्रहण समारोह संपन्न

भरत जोशी. जोधपुर 

सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद रातानाडा शाखा की सत्र 2025-26 की प्रथम आम सभा एवं दायित्व ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। सर्वप्रथम नव निर्वाचित शाखा अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, महिला प्रतिनिधि, प्रांत सचिव गिरीश लोढ़ा एवं श्रेत्रिय संयुक्त सचिव जगदीश प्रसाद शर्मा को परिषद के अंग वस्त्र पहना कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात दीप प्रज्ज्वलित कर एवं राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम् गायन के साथ बैठक का शुभारम्भ हुआ।

शाखा अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने स्वागत भाषण दिया तत्पश्चात उपस्थित सभी सदस्यों का परिचय दिया गया। शाखा सचिव ने पिछले सत्र में किए गए कार्यों का एवं अगामी सत्र 2025-26 में किए जाने वाले कार्यों व लक्ष्य का विवरण प्रस्तुत किया। शाखा कोषाध्‍यक्ष ने पिछले वर्ष के आय व्यय का ब्योरा तथा अगामी सत्र 2025-26 के लक्ष्‍य अनुसार अनुमानित बजट अनुमोदन के लिए पेश किया। शाखा समन्वयक राम सरन दुग्गल ने बताया कि शाखा अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने नये सदस्यों को संकल्प करवाया एवं प्रांतीय सचिव लोढ़ा ने नव निर्वाचित दायित्व धारियो को शपथ ग्रहण करवायी। शाखा सचिव ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया । राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन मोनिता गुप्ता ने किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor