Explore

Search

Thursday, April 16, 2026, 11:18 pm

Thursday, April 16, 2026, 11:18 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

अब्दुल जब्बार और दीनू पेंटर को श्रद्धांजलि 12 को

राखी पुरोहित. जोधपुर

बीकानेर के वरिष्ठ कवि एवं ‘इस सदी के लोग’ पुस्तक के रचयिता अब्दुल जब्बार तंवर बीकाणवी एवं मशहूर आर्टिस्ट पेंटर दीनानाथ पटवा उर्फ पेंटर दीनू की पुण्यतिथि के अवसर पर आगामी 12 मई,2025 सोमवार शाम 6:00 बजे बागेश्वरी साहित्य,कला, सांस्कृतिक-विरासत संस्थान बीकानेर की तरफ से स्टेशन रोड के पास श्री जुबिली नागरी भण्डार स्थित महारानी सुदर्शन आर्ट गैलरी में श्रद्धांजलि समारोह रखा गया है।

श्रद्धांजलि समारोह के संयोजक मोहम्मद सलीम सिसोदिया ‘बेबाक’ ने बताया कि श्रद्धांजलि समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि कथाकार राजेंद्र जोशी करेंगे। मुख्य अतिथि वरिष्ठ बाल साहित्यकार मइनुद्दीन ‘नाचीज़’ बीकानेरी होंगे। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ लेखक अशफ़ाक क़ादरी एवं वरिष्ठ कवि कथाकार राजाराम स्वर्णकार होंगे। अब्दुल जब्बार तंवर बीकाणवी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर कवि संस्कृतिकर्मी अब्दुल शकूर सिसोदिया बीकाणवी अपनी बात रखेंगे। वरिष्ठ कवयित्री लेखिका मनीषा आर्य सोनी अब्दुल जब्बार तंवर की रचनाओं का वाचन करेंगे। श्रद्धांजलि समारोह में नगर के अनेक प्रबुद्धजन एवं कलाधर्मी स्वर्गीय अब्दुल जब्बार बीकाणवी एवं दीनानाथ पटवा उर्फ दीनू पेंटर को श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन वरिष्ठ शाइर अफ़सानानिगार क़ासिम बीकानेरी करेंगे।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor