Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 10:16 am

Thursday, July 9, 2026, 10:16 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

राजभाषा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित

राखी पुरोहित. जोधपुर

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर राजभाषा विभाग की ओर से भगत की कोठी डीजल शेड में गुरुवार को राजभाषा सामान्य प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं स्टेशन राजभाषा कार्यान्वन समिति की बैठक का आयोजन किया गया।

अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी विकास खेड़ा ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देशानुसार राजभाषा को बढ़ावा देने के लिए मंडल पर प्रति माह एक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

इसके तहत राजभाषा अधिकारी नरेंद्र सिवासिया के संयोजन में गुरुवार को भगत की कोठी डीजल शेड में राजभाषा सामान्य प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में राजभाषा से संबंधित 100 प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता में कर्मचारियों ने उत्साह से भाग लिया ।

इस अवसर पर स्टेशन राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक में राजभाषा के प्रयोग-प्रसार के संबंध में आने वाली समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। विभिन्न कर्मचारियों द्वारा राजभाषा प्रयोग-प्रसार में वृद्धि के बारे में सुझाव दिए गए ।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor