Explore

Search

Monday, August 24, 2026, 3:41 am

Monday, August 24, 2026, 3:41 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जय जवान जय रक्तदान… 21 यूनिट ब्लड दिया

शिव वर्मा. जोधपुर

देश में आपात स्थितियों को देखते हुए श्री सैन रक्तदान समिति की ओर से भारतीय सेना के जवानो के एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
श्री सैन रक्तदान समिति की तरफ से उम्मेद अस्पताल के ब्लड बैंक में शुक्रवार सुबह 10 से 12 बजे तक भारतीय सेना के जवानो के लिए स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे करीब 21 युवक युवतियों ने रक्तदान किया।
समिति के सचिव विकास सैन ने बताया की युद्ध की स्थिति के मद्देनजर अस्पतालों के ब्लड बेंको में पर्याप्त मात्रा में ब्लड हो व आपातकाल में हमारे सेना के जवानो को व आमजन को ब्लड की कमी से झुंझना ना पड़े इस लिए आज समिति द्वारा उम्मेद अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे युवक व युवतियों ने जोश के भारतीय सेना के जवानो के लिए रक्तदान किया।
समिति के अध्यक्ष संजय पंवार ने बताया की समिति समय समय पर ऐसे शिविर निरंतर आयोजित करती रहेगी ताकि आपातकाल में किसी को रक्त से संबंधित कोई परेशानी ना आ सके।
शिविर में श्री सैन संस्था पुरबिया समाज के अध्यक्ष एडवोकेट सुल्तान सैन, पार्षद धीरज चौहान, श्री सैन रक्तदान समिति के अध्यक्ष संजय पंवार, सचिव विकास सैन, उपाध्यक्ष संदीप सैन, कोषाध्यक्ष निखिल चौहान, संरक्षक सुनील वर्मा, अमित सैन, प्रवीण सोलंकी व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor