Explore

Search

Monday, August 24, 2026, 2:22 am

Monday, August 24, 2026, 2:22 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

गलत सूचनाएं रोकें, सेना की जानकारी लीक ना करें : शेखावत

शिव वर्मा. जोधपुर

आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने की जिला स्तरीय तैयारियों की गहन समीक्षा के लिए शुक्रवार को मारवाड़ इंटरनेशनल सभागार में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।
केंद्रीय मंत्री श्री शेखावत ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जोधपुर जिले में किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित, समन्वित और व्यवस्थित प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जाए।

फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस और अस्पताल व्यवस्थाएं हों सुदृढ़

श्री शेखावत ने आपदा प्रबंधन के लिए विभागवार दायित्वों को स्पष्ट करते हुए कहा कि जिले में फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस सेवाओं को विकेन्द्रीकृत किया जाए। प्रत्येक चिन्हित क्षेत्र में कम से कम दो एम्बुलेंस अनिवार्य रूप से तैनात हों और यह सुनिश्चित किया जाए कि आपातकालीन स्थिति में प्रतिक्रिया समय 15 मिनट से अधिक न हो।

केंद्रीय मंत्री ने सभी अस्पतालों में पर्याप्‍त बिस्‍तर, मेडिकल स्टाफ और ब्लड यूनिट्स की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से निर्देशित किया कि ब्लैकआउट की स्थिति में भी अस्पतालों में कार्य सुचारू रूप से जारी रहे और जीवनरक्षक सेवाएं किसी भी स्थिति में बाधित न हों।
उन्होंने निर्देश दिया कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को दिन-रात पूर्ण रूप से क्रियाशील रखा जाए और इनकी नियमित निगरानी भी की जाए।

श्री शेखावत ने कहा कि आपदा की स्थिति में लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए स्कूलों व अन्य सुरक्षित भवनों को शेल्टर होम के रूप में चिन्हित किया जाये.

केंद्रीय मंत्री ने मीडिया से संवाद करते हुए कहा की कोई भी व्यक्ति सेना की गतिविधियों या मूवमेंट से संबंधित जानकारी सोशल मीडिया पर साझा न करे। उन्होंने कहा कि वर्चुअल दुनिया में सभी को सभी सूचनाओं तक पहुँच है, इसलिए केवल प्रमाणिक सूचना को ही सोशल मीडिया पर शेयर करे । इस समय जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाकर राष्ट्र के प्रति कर्तव्य निभाएं।

इस दौरान संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह, ज़िला कलेक्टर श्री गौरव अग्रवाल, आईजी रेंज श्री विकास कुमार, पुलिस आयुक्त श्री राजेंद्र सिंह, जोधपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त श्री उत्साह चौधरी, नगर निगम के आयुक्त श्री सिद्धार्थ पालानीचामी, अतिरिक्त ज़िला कलेक्टर (द्वितीय) श्री सुरेंद्र सिंह पुरोहित सहित सभी विभाग के उच्चस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे ।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor