Explore

Search

Monday, August 24, 2026, 2:22 am

Monday, August 24, 2026, 2:22 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

नारी अत्याचार है एक वेदना का लोकार्पण

राखी पुरोहित. जोधपुर

उड़ान कला साहित्य संस्कृति मंच, जोधपुर के बैनर तले 10 मई को सावित्री मदन डागा साहित्य भवन में “नारी अत्याचार है एक वेदना” सांझा काव्य संकलन का लोकार्पण तथा काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया.
उड़ान के अध्यक्ष शायर मनशाह “नायक” एवं सांझा संकलन की संपादिका शायरा संजीदा खानम शाहीन ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता मशहूर शायर एवं उपन्यासकार हबीब कैफ़ी ने की, जबकि मुख्य अतिथि प्रख्यात कथाकार हरिप्रकाश राठी थे. विशेष अतिथि समाज सेवक एवं मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. क़ासिम रसूल फलाही मंच पर उपस्थित थे. प्रोग्राम का संचालन मनशाह नायक ने किया. ज्ञातव्य है कि सांझा काव्य संकलन में अजहर फारूकी, डॉ. शरीफ खान, सुनील कुमार खुराना, शुभा शुक्ला “निभा”, आनंदा दत्तू आसवाले,मोहन तिवारी,आश हमद,भावना पराजुली, शेक नशरीन, डॉ. सपना गुप्ता,किशोर देशमुख, डॉ. संगीता देवयानी,शिवनाथ सिंह शिव तथा जोधपुर की कवयित्री राखी पुरोहित, डॉ. रजनी अग्रवाल, एन.डी. निम्बावत, अशफाक अहमद फौजदार, डॉ. संजीदा खानम शाहीन,शायर मनशाह “नायक”, पूजा अग्रवाल, हंसराज बारसा, डॉ. हस्तीमल आर्य, बसंती पंवार,महेश पंवार तथा रजा मोहम्मद खान की कविताएं शामिल की गई हैं।इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिकों का सम्मान भी किया गया.प्रोग्राम में मोहम्मद अतीक विशेष रूप से मौजूद थे. गायत्री देवी ट्रस्ट के संस्थापक चंद्रशेखर अरोरा ने संजीदा खानम को बुके भेट की.

ये रिपोर्ट लिखे जाने तक प्रोग्राम जारी है.

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor