Explore

Search

Saturday, July 11, 2026, 10:54 pm

Saturday, July 11, 2026, 10:54 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

सम मार्ग में दो जीपों की भिड़ंत में एक बालक की मौत वहीं 15 अन्य घायल

तनमय बिस्सा. जैसलमेर

जिले के विख्यात सम के धोरों पर जीप सफारी के लिए पयर्टकों को ले जा रही दो जीपों के बीच आपस मे हुई। भिड़ंत में एक नवजात बालक की मौत हो गई वहीं 15 पर्यटक घायल हो गए।
जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर स्थित सम के धोरों पर जीप सफारी के लिए पर्यटकों को ले जा रही दो जीपों में रविवार शाम को आपस मे भिड़ंत हो गई इस हादसे में 2 वर्षीय बालक की मौत हो गई। हादसे के बाद चीखने व चिल्लाने की आवाजें सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तथा घायलों को बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अघीक्षक मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली तथा घायलों को तत्काल जिला मुख्यालय राजकीय जवाहिर चिकित्सालय पहुंचाने के निर्देश दिए। चिकित्सालय में घायलों के प्राथमिक उपचार के बाद उनमे गम्भीर रूप से घायल तीन मरीजों को जोधपुर रेफर किया गया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor