Explore

Search

Wednesday, August 26, 2026, 9:24 am

Wednesday, August 26, 2026, 9:24 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

शिक्षा के जरिये देश की तरक्की के बने भागीदार – इस्हाक मुगल

खि़दमत-ए-ख़ल्क ट्रेवल्स फाउण्डेशन के मुस्लिम प्रतिभा सम्मान समारोह में 188 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर

तालीम (शिक्षा) ही एकमात्र ऐसा माध्यम है जिसके जरिये हम कामयाब होकर देश की तरक्की के भागीदार बन सकते है। हमें यह साबित करना होगा कि हम किसी के लिए बोझ नहीं बल्कि उसकी आवश्यकता है।
ये कहना है पूर्व मुख्य वन संरक्षक एवं स्टेट लेवल एक्सपर्ट एप्रेजल कमेट फॉर राजस्थान, जयपुर तथा वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार नई दिल्ली के चेयरमैन इस्हाक अहमद मुगल का। वे खि़दमत-ए-ख़ल्क ट्रेवल्स फाउण्डेशन व प्रान्तीय (राजस्थान) मुस्लिम तेली महापंचायत, जोधपुर की ओर से रविवार को महिला पीजी महाविद्यालय ऑडिटोरियम, प्रताप नगर में आयोजित ‘मुस्लिम प्रतिभा सम्मान समारोह‘ में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि हम कड़ी मेहनत से हायर एज्यूकेशन लेने की कोशिश करें और डॉक्टर, इंजीनियर, आईएएस व आईपीएस के साथ-साथ कई अन्य क्षेत्रों में भी करियर की अपार सम्भावनाएं तलाशने का प्रयास करें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रान्तीय मुस्लिम तेली महापंचायत, राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष अब्दुल लतीफ आरको ने कहा कि हम कोशिश करें कि नबी मुहम्मद स.अ.व. की बताई बातों पर जिन्दगी गुजारें और दिखावा व फिजुलखर्ची को कम करते हुए आला तालीम (हायर एज्यूकेशन) पर खर्च करें। साथ ही अपने आस-पास फैली सामाजिक बुराईयों को खत्म करने के लिए लोगो को जागरूक करें।
फाउन्डेशन के अध्यक्ष अब्दुल वहीद गजदर व सचिव अब्दुल रहीम मोदी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम करने का एकमात्र मक़सद बच्चों की हौंसलाअफजाई करना है ताकि उन्हें आगे बढ़ने के लिए और ज्यादा मोटिवेट किया जा सकें।
फाउन्डेशन के कोषाध्यक्ष मोहम्मद अय्यूब सिलावट व उपाध्यक्ष अब्दुल मजीद खिलजी ने बताया कि विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी के चेयरपर्सन मोहम्मद अतीक ने स्टूडेन्ट्स को तकनीक का इस्तेमाल करते हुए खुद को अपडेट रखने की बात कही। झुंझनू के पूर्व जिला कलेक्टर यूडी खान ने अपने अनुभव साझा करते हुए लक्ष्य तय करके कड़ी मेहनत और सही मार्गदर्शन से उसे हासिल करने की बात कही। पुलिस कमिश्नर, पूर्व उपायुक्त आईपीएस अमृता दुहन ने खासतौर पर लड़कियों को खुद की मिसाल देते हुए पुलिस व रक्षा क्षेत्र में करियर बनाने की बात कहीं।
महापंचायत के महासचिव सैयद वसीम अख्तर व वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुहील गौरी ने कहा कि बतौर विशिष्ट अतिथि राजस्थान सहकार विभाग, जोधपुर के रजिस्ट्रार मोहम्मद हारून बेलिम, उम्मेद अस्पताल जोधपुर के अधीक्षक डॉक्टर अफजल हकीम व राजस्थान उच्च नायायालय के एडवोकेट विजय व्यास ने अपने-अपने उद्बोधन में एक स्वर में कहा कि दुनिया में कुछ भी नामुमकिन नहीं है। ईश्वर में आस्था रखते हुए कड़ी मेहनत, ईमानदारी, समय प्रबन्धन व अच्छे व्यवहार के साथ कार्य करते हुए हर क्षेत्र में सफलता हासिल की जा सकती है।
महापंचायत के कोषाध्यक्ष ताहिर कैफ ने बताया कि हायर एज्यूकेशन, प्रोफेशनल स्टडीज व स्पोर्ट्स फील्ड के 56 तथा 80 प्रतिशत एवं इससे अधिक अंक अर्जित करने वाले दसवी के 73 व बारहवीं के 59 छात्र-छात्राओं सहित कुल 188 प्रतिभाओं को सर्टिफिकेट व मोमेंटो से सम्मानित किया गया।
इस मौके पर खिदमत-ए-खल्क ट्रेवल्स फाउन्डेशन की ओर से झुंझनू के पूर्व कलेक्टर यूडी खान ने घोषणा करते हुए कहा कि अगले साल राजस्थान बोर्ड से जोधपुर शहर में कक्षा 10 में सर्वाधिक अंक लाने वाले एक स्टूडेंट को उमरह की धर्मिक यात्रा पर मक्का-मदीना निःशुल्क भेजा जायेगा।
सम्मान समारोह में विभिन्न मुस्लिम समाजों के अध्यक्ष एवं सचिव, प्रदेश महासचिव निसार अहमद खिलजी, महापंचायत सदस्य अब्दुल हमीद खिलजी, अल्ताफ खिलजी, साकिर खान, आमिर गौरी, वसीम सैयद, मुईनुद्दीन गौरी, साहिल तुंवर, इमरान खिलजी, रिजवान खिलजी, मुहिम से जुड़े अकमल नईम, मोहम्मद सुलेमान सहित शहर के कई प्रबुद्धजन, शिक्षाविद्, जनप्रतिनिधिगण, अभिभावक व स्टूडेन्ट मौजूद रहे।
संचालन सैयद वसीम अख्तर व ताहिर कैफ ने किया। धन्यवाद प्रशासनिक अधिकारी निसार बेलिम ने दिया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor