Explore

Search

Monday, July 13, 2026, 2:33 am

Monday, July 13, 2026, 2:33 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

गुुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर

भारत विकास परिषद जोधपुर मुख्य शाखा द्वारा बीआर बिरला पब्लिक स्कूल में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन का कार्यक्रम रखा गया। इसमें  प्रांतीय अध्यक्ष जगदीशचंद्र शर्मा, प्रांतीय पूर्व संरक्षक डॉक्टर द्वारका लाल माथुर, शाखा अध्यक्ष अर्चना बिङला, उपाध्यक्ष किशन दास बिड़ला, सचिव सुरेशचंद्र भूतड़ा, महिला प्रमुख उमा काबरा ने भाग लिया। सर्वप्रथम मंचासीन द्वारा भारत माता और विवेकानंद की पूजा अर्चना करके राष्ट्रगीत के साथ प्रोग्राम शुरू किया गया। महिला प्रमुख उमा काबरा ने परिषद के पदाधिकारी का परिचय कराते हुए भारत विकास परिषद के कार्य की जानकारी दी।

प्रांतीय अध्यक्ष शर्मा ने अपने उद्बोधन में जिंदगी में आगे बढ़ने हेतु 4 शब्दों का आयु, विद्या, यश व बल के बारे में विस्तार से बच्चों को समझाया। उन्होंने कहा कि जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए चारों शब्दों का बहुत ही महत्व है। उन्होंने चारों शब्दों की अलग-अलग व्याख्या की। उन्होंने राष्ट्रपति अब्दुल कलाम व स्वामी विवेकानंद के द्वारा किए गए कार्य की जानकारी दी तथा उनके भी गुरुओं के बारे में बच्चों को बताया और कहा कि सुबह उठते ही सबसे पहले माता-पिता व स्कूल में शिक्षकों का चरण स्पर्श करना चाहिए। चरण स्पर्श किस तरह करना है। उसकी पूरी जानकारी दी और उसे करने से अपने को क्या हासिल होता है उसके बारे में भी बताया। डॉक्टर द्वारका लाल माथुर ने बच्चों को संबोधित करते हुए गुरु और शिष्य के रिश्ते के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भगवान राम और श्री कृष्ण के भी गुरु थे। उन्होंने उदाहरण सहित बताया कि शिक्षक की क्या गरिमा होती है। उन्होंने कई प्रकार के गुरु और शिष्य के उदाहरण दिए। उसके बाद 5 से 12 कक्षा में आए प्रथम, द्वितीय छात्र-छात्राओं को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। उसके बाद सम्मानित छात्रों के द्वारा 60 गुरु जनो का माल्यार्पण करके पुष्पों के द्वारा चरण स्पर्श करके मोमेंटो भेट किया गया। प्रिंसिपल प्रमिला शर्मा ने भी छात्रों को संबोधित किया तथा परिषद से आए हुए सभी पदाधिकारी का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया तथा कहा कि आज के समय में परिषद ही एक ऐसी संस्था है जो कि इस तरह के कार्य कर रही है। सचिव सुरेशचंद्र भूतड़ा द्वारा सभी स्टाफगण व छात्र छात्राओं को शपथ दिलाई। स्कूल प्रिंसिपल द्वारा शर्मा व माथुर को मोमेंटो भेट किया। कनिका गर्ग के द्वारा मंच संचालन करते हुए सभी का आभार प्रकट किया तथा राष्ट्रगान के साथ प्रोग्राम समाप्त करने की घोषणा की।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor