Explore

Search

Friday, August 28, 2026, 10:12 pm

Friday, August 28, 2026, 10:12 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सावन महोत्सव में झूमे बुजुर्ग और महिलाएं, गूंजे भजन

विश्वकर्मा मंदिर में हुआ धूमधाम से आयोजन

पंकज जांगिड़. जोधपुर

बाईजी का तालाब स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर में श्री विश्वकर्मा जांगिड पंचायत एवं श्री विश्वकर्मा मंदिर कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में श्रावणमास के उपलक्ष्य में सावन महोत्सव मनाया गया।

मंदिर कमेटी सचिव मास्टर रामदयाल धामू ने बताया कि मंदिर कमेटी अध्यक्ष रामेश्वरलाल हर्षवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पंकज जांगिड एंड पार्टी तथा चंद्रसिंहमामा, कैलाश जांगिड, मंजू डागा, नीलमसिंह, गीता मेवाड़ा, मीरा झाला, पप्पू भाट बंजारा, मंजू पंवार, अनुसुइया गोस्वामी आदि कलाकारों द्वारा सावन से ओत-प्रोत भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। जिन पर समाज बंधु और महिलाएं नृत्य करते हुए भक्ति में सराबोर नजर आए। इस दौरान श्री विश्वकर्मा जांगिड पंचायत के अध्यक्ष वासुदेव बुढल, श्री पंचायत के पदाधिकारी ज्योतिस्वरुप धनेरवा, सोनाराम बुढल, वीरेंद्र भाकरेचा, समाज के गणमान्य वरिष्ठ अधिवक्ता कन्हैयालाल जांगिड, भारत भूषण शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी सोहनलाल कंवलेचा, सुरेश शर्मा, समाजसेवी हरिश दम्मीवाल, नरेश दम्मीवाल, मदन गोपाल बरड़वा, गुलाबप्रसाद बरड़वा, प्रमोद बरड़वा, शिक्षाविद् गोविंदराम बुढल, धनराज जांगिड तथा मातृशक्ति कुसुम शर्मा, सावित्री, सुमित्रा, सीमा, रीना, ललिता, ऊषा, प्रियंका, पुष्पा सहित अनेक महिलाएं, समाजबंधु और भक्तगण उपस्थित रहें। मंदिर कमेटी के भींयाराम सलूण, भेराराम आसदेव, गणपतलाल जायलवाल और रामदयाल जादम द्वारा अतिथियों व कलाकारों का मान-सम्मान किया गया। आरती के पश्चात सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor