Explore

Search

Friday, July 10, 2026, 12:27 am

Friday, July 10, 2026, 12:27 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

आपदा को लेकर NIFT में दिया प्रशिक्षण

शिव वर्मा. जोधपुर

राजस्थान पुलिस की एसडीआरएफ टीम की ओर से करवड़ स्थित राष्ट्रीय फैशन डिजाइनिंग कॉलेज (NIFT) जोधपुर में मंगलवार को वर्तमान हालात के मध्य नजर रखते हुए आपात स्थिति या किसी भी घटना या दुर्घटना में घायल मानव जीवन को बचाने के लिए प्राथमिक उपचार , फ्लड रेस्क्यू ,सीपीआर, गैस सिलेंडर से लगने वाली आग व प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं को लेकर NIFT में विशेष प्रशिक्षण का आयोजक किया गया. एसडीआरएफ के कमांडेंट राजेंद्रसिंह सिसोदिया के निर्देशन में एसडीआरएफ की सब इंस्पेक्टर आदित्य बेनीवाल के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम द्वारा डेमोंसट्रेशन के माध्यम से मानव जीवन बचाने व आपदा प्रबंधन से संबंधित जानकारी डेमो के माध्यम से दी गई. इस अवसर पर राष्ट्रीय फैशन डिजाइनिंग कॉलेज के डायरेक्टर, स्टाफ,सिक्योरिटी गार्ड एवं स्टूडेंट मौजूद थे, एसडीआरएफ टीम से हेड कांस्टेबल भागीरथ राम, कांस्टेबल दलपतसिंह कानोड़िया ,श्याम चोयल, भजनाराम राजेंद्र कुमार ,राम रतन, रामचंद्र ,जितेंद्र , रमेश, भैराराम और राजेश द्वारा प्रशिक्षण दिया गया.

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor