Explore

Search

Monday, August 24, 2026, 2:55 am

Monday, August 24, 2026, 2:55 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

भारत विकास परिषद की पहल: विक्रमादित्य नगर में पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए

राखी पुरोहित. जोधपुर

भारत विकास परिषद जोधपुर मुख्य शाखा ने मंगलवार, 13 मई 2025 को विक्रमादित्य नगर में मजिस्ट्रेट आवासीय कॉलोनी में एक अनोखी पहल की। परिषद ने पक्षियों के लिए 60 परिंडे लगवाए, जिससे उन्हें गर्मी के मौसम में पानी और दाना मिल सके।

पक्षियों के लिए राहत

गर्मी के मौसम में पक्षियों को पानी और दाना की जरूरत होती है, और भारत विकास परिषद जोधपुर मुख्य शाखा की इस पहल से उन्हें काफी राहत मिलेगी।

भारत विकास परिषद जोधपुर मुख्य शाखा ने हमेशा से ही समाज के लिए काम करने की पहल की है, और इस बार भी उन्होंने पक्षियों के लिए परिंडे लगवाकर एक अच्छा काम किया है।

श्री राकेश जी रामावत सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण(जोधपुर मेट्रो) एवं अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के मार्गदर्शन में तथा श्री यशवंत भारद्वाज ADJ, नेहा शर्माADJ, श्री सुरेंद्र चौधरी CJM, श्री दिलीप चौधरी मोबाइल मजिस्ट्रेट, श्री योगेश मजिस्ट्रेट के सहयोग से परिंडे लगाए गए।
भारत विकास परिषद जोधपुर मुख्य शाखा के अध्यक्ष श्रीमती अर्चना बिडला, उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र भूतड़ा, सचिव राजेंद्र कुमार मंत्री, कोषाध्यक्ष अरूण कुमार कच्छवाहा, पर्यावरण संयोजक नीरज मूंदड़ा, सह सचिव नरसिंह दास शाह,उमा काबरा उपस्थित थे।
भारत विकास परिषद की इस पहल को देखकर अन्य लोग भी प्रेरित होंगे और इस तरह के सेवा कार्यों में भाग लेंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor