Explore

Search

Monday, August 24, 2026, 2:55 am

Monday, August 24, 2026, 2:55 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

अफीम डोडा की मनुहार बन्द

सोहनलाल वैष्णव. बोरुन्दा (जोधपुर)

कस्बे में मंगलवार को देवासी समाज ने एक सामाजिक समारोह के दौरान अफीम व डोडा कि मनुहार बंद करते हुए नशा मुक्त समाज का संदेश अन्य समाजों को दिया।

युवा उद्यमी भगवान धुला देवासी ने बताया कि भीरमराम धूला के घर पर मंगलवार को आयोजित एक सामाजिक समारोह के दौरान बोरुंदा देवासी समाज के अध्यक्ष श्रवणराम की मौजूदगी में अफीम-डोडा की मनुहार बंद करते हुए नशा मुक्त समाज का संदेश विभिन्न समाज के लोगों को दिया। देवासी समाज ने पिछले कई दशकों से चली आ रही इस सामाजिक कुप्रथा को पूर्णतया बंद करते हुए किसी भी सामाजिक समारोह में अफीम व डोडा की मनुहार को पूर्णतया बंद करते हुए नशा मुक्त समाज का संदेश दिया। इस दौरान गिरधारीराम, बीरम राम, पदमाराम, शैतानराम, भगवानराम, जयराम, मोतीराम, ओमप्रकाश, राजुराम धुला, तेजाराम, घासीराम, भीरदाराम आल, जंवताराम,‌ युवा सामाजिक कार्यकर्ता गुलाबराम सामड़, धर्माराम, भाकरराम, दुर्गाराम सहित समाज के प्रमुख लोग मौजूद रहे। युवा सामाजिक कार्यकर्ता भगवान राम धुला ने कहा कि अफीम-डोडा की मनुहार बंद होने के साथ ही शिक्षा और विशेष तौर पर बालिका शिक्षा पर हर सामाजिक समारोह के दौरान जिस घर में सामाजिक समारोह होगा उस परिवार द्वारा समाज को बालिका शिक्षा के नाम से राशि दी जाएगी जिस राशि का बालिका शिक्षा पर ही खर्च किया जाएगा। शिक्षा से समाज का स्तर और भी ऊंचा होगा इससे देश को विकसित बनने में सहयोग मिलेगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor