Explore

Search

Monday, August 24, 2026, 1:47 am

Monday, August 24, 2026, 1:47 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

प्रतिभावान स्टूडेंट का किया सम्मान

स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल, शेरगढ़ का बोर्ड परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट

राखी पुरोहित. जोधपुर 

शेरगढ़ उपखंड के एकमात्र सीबीएसई मान्यता प्राप्त अंग्रेजी माध्यम विद्यालय स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल ने वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षाओं में शत-प्रतिशत परिणाम देते हुए एक बार फिर क्षेत्र में शैक्षिक श्रेष्ठता का परिचय दिया है। विद्यालय का परिणाम हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उत्कृष्ट रहा।

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कक्षा 10वीं में मंगल प्रसाद सोनी ने 92.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि प्रेरणा खत्री ने 84.40 प्रतिशत के साथ द्वितीय और सरिता कंवर ने 81.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 12वीं में पूजा चौधरी ने 84.40 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान, शिवराज सिंह ने 83 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय और नीतीश जाखड़ ने 81.80 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान अर्जित किया।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, मौली बांधकर, मुंह मीठा करवाकर और माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में मदन सिंह राठौड़ और कानाराम चौधरी ने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों की सफलता को प्रेरणादायक बताया और उन्हें निरंतर प्रगति करते रहने की शुभकामनाएं दीं। मंच संचालन का कार्य तिलोक चंद सुथार ने किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवदत्त चारण ने परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए समस्त विद्यार्थियों, शिक्षकों व अभिभावकों को बधाई दी और सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor