Explore

Search

Monday, August 24, 2026, 2:55 am

Monday, August 24, 2026, 2:55 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

रेलवे स्टेशन पर भारतीय सेना का गौरव गान

ऑपरेशन सिंदूर के जाबाज़ों को सलाम–देशभक्ति में रंगा जोधपुर रेल मंडल

डी के पुरोहित. जोधपुर

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल द्वारा भारतीय सेना की वीरता और शौर्य को सम्मान देने के उद्देश्य से “ऑपरेशन सिंदूर” के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जोधपुर रेलवे स्टेशन एवं मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय को राष्ट्रीय ध्वज की रोशनी से सजाया गया, जिससे समस्त परिसर देशभक्ति की भावना से सराबोर हो गया। इस अवसर पर जोधपुर रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर देशभक्ति गीतों का प्रसारण किया गया, जिससे यात्रियों एवं रेलवे कर्मियों में उत्साह एवं गौरव की अनुभूति हुई।

रेलवे परिवार द्वारा यह पहल उन जाबाज़ सैनिकों के सम्मान में की गई है, जिन्होंने देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति दी। यह कार्यक्रम देश के प्रत्येक नागरिक की उस भावना को दर्शाता है, जिसमें भारतीय सेना के शौर्य को नमन किया जा रहा है।

स्टेशनों पर आने वाले यात्रियों को भारतीय सेना के अदम्य शौर्य की वीरगाथा से अवगत करवाने के लिए वीडियों और ऑडियों माध्यमों से देशभक्ति गानों का प्रसारण किया जा रहा है। मंडल के स्टेशनों पर वीडियों स्क्रीन के माध्यम से तथा विभिन्न स्टेशनों पर उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से देशभक्ति गानों का प्रसारण किया जा रहा है।

रेलवे द्वारा भारतीय सेना के शौर्य की गौरवगाथा को आमजन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न माध्यमों का उपयोग किया जा रहा है। सेना के वीर जवानों को सम्मान देने एंव देशभक्ति की भावना को बढ़ाने के लिए सभी को प्रेरित किया जा रहा है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor