Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 2:04 am

Thursday, July 9, 2026, 2:04 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

जोधपुर शहर के समस्त फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रों में 20 मई को जलापूर्ति बन्द रहेगी

शिव वर्मा. जोधपुर

ग्रीष्म ऋतू के लिए जल भंडारण एवं जोधपुर शहर के फिल्टर प्लांट, पम्प हाउस, पाईप लाईनों के अति आवश्यक रख रखाव व सफाई के लिये 20 मई को जोधपुर शहर के समस्त फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रों मे जलापूर्ति बन्द रहेगी ।
अतः जोधपुर शहर के कायलाना, चौपासनी व सुरपुरा फिल्टर हाउस से संबन्धित सभी क्षेत्रों में 20 मई को होने वाली जलापूर्ति 21 मई को तथा 21 मई को होने वाली जलापूर्ति 22 मई को की जावेगी।
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग नगर वृत जाध्ेापुर के अधीक्षण अभियंता श्री राजेन्द्र मेहता ने बताया कि झालामण्ड एव तख्त सागर फिल्टर हाउस से जुडे क्षेत्र सरस्वती नगर,एवं कुडी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों एवं पाल बाईपास, शिल्पग्राम के आस पास क्षेत्रो में 20 मई को सुबह 10ः00 बजे तक की जाने वाली जलापूर्ति सामान्य रुप से होगी तथा इन क्षेत्रों में 21 मई को की जाने वाली जलापूर्ति 22 मई को एवं 22 मई को की जाने वाली जलापूर्ति 23 मई को होगी।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor