Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 9:42 am

Sunday, October 18, 2026, 9:42 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जोधपुर-चैन्नई वीकली स्पेशल ट्रेन आज आठ घंटे रीशेड्यूल रहेगी

राखी पुरोहित. जोधपुर

जोधपुर,16 मई। भगत की कोठी से चलकर चैन्नई जाने वाली समर होली डे वीकली स्पेशल ट्रेन शनिवार को अपने निर्धारित समय से आठ घंटे रीशेड्यूल रहेगी।

जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि ट्रेन 06158,भगत की कोठी-चैन्नई साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन जिसका भगत की कोठी से रवानगी का समय शनिवार सुबह 5.30 बजे है,लिंक रैक की देरी से उपलब्धता के कारण अपने निर्धारित समय से 8 घंटे देरी से दोपहर 1.30 बजे प्रस्थान करेगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपनी ट्रेन की स्थिति का रेलसेवा 139 व अन्य उचित माध्यमों से पता कर अपनी यात्रा प्रारंभ करने का आग्रह किया है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor