Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 2:03 am

Thursday, July 9, 2026, 2:03 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

जोधपुर होकर संचालित होगी लालकुआं-राजकोट स्पेशल ट्रेन

-ट्रेन 18 मई से 29 जून तक करेगी 7 ट्रिप

शिव वर्मा. जोधपुर

रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों की सुविधा हेतु 18 मई से प्रारंभ की जा रही लालकुआं-राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन आवागमन में जोधपुर होकर गुजरेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि गर्मी की छुट्टियों में यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा ट्रेन 05045/05046,लालकुआं-राजकोट-लालकुआं वीकली स्पेशल ट्रेन का 18 मई से 29 जून तक (7 ट्रिप) के लिए संचालन प्रारंभ किया जा रहा है तथा ट्रेन जोधपुर-जालोर-भीलड़ी के रास्ते संचालित होगी।

उन्होंने बताया कि ट्रेन 05045,लालकुआं-राजकोट वीकली स्पेशल 18 मई से प्रत्येक रविवार को लालकुआं से दोपहर 1.10 बजे रवाना होकर जोधपुर स्टेशन पर सोमवार सुबह 5.40 बजे आगमन व 5.50 बजे प्रस्थान कर सायं 6.10 बजे राजकोट पहुंचेगी।

इसी प्रकार ट्रेन 05046,राजकोट-लालकुआं वीकली स्पेशल 19 मई से 30 जून तक राजकोट से प्रत्येक सोमवार को रात्रि साढ़े दस बजे रवाना होकर जोधपुर स्टेशन पर मंगलवार सुबह 9.40 बजे आगमन व 9.50 बजे प्रस्थान कर बुधवार को सुबह 4.05 बजे राजकोट पहुंचेगी।

ट्रेन इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव

सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि ट्रेन आवागमन में किच्छा,बहेड़ी,भोजीपुरा,इज्जतनगर, बरेली सिटी,बरेली जंक्शन,बदायूं,सोरो शूकर, कासगंज,हाथरस सिटी,मथुरा कैंट,मथुरा जंक्शन,भरतपुर, दौसा,जयपुर,फुलेरा,नावा सिटी,कुचामन सिटी,मकराना,डेगाना,मेड़ता रोड,गोटन,जोधपुर,लूनी,समदड़ी,मोकलसर, जालोर,मोदरान, मारवाड़ भीनमाल,रानीवाड़ा,धनेरा, भीलड़ी,पाटन, महेसाना,वीरमगाम,सुरेंद्रनगर और वांकानेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

ट्रेन में 1 फर्स्ट मय सेकंड एसी,1 सेकंड एसी,4 थर्ड एसी,10 द्वितीय श्रेणी शयनयान व दो गार्ड श्रेणी सहित कुल 18 डिब्बे होंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor