Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 8:27 am

Sunday, October 18, 2026, 8:27 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत एवं भारत तिब्बत सहयोग मंच द्वारा चीन, तुर्कीय व अजरबैजान निर्मित वस्तुओं का किया गया बहिष्कार

पंकज जांगिड़. जोधपुर

न्यू पॉवर हाउस रोड, कमला नेहरू कॉलोनी गेट के बाहर स्थित मार्केट के सामने अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत एवं भारत तिब्बत सहयोग मंच द्वारा देश हित एवं पाकिस्तान की मदद करने वाले चीन, तुर्किया एवं अजरबैजान निर्मित सभी वस्तुओं का बहिष्कार करते हुए सामानों की होली जलाई गई।

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के महानगर प्रभारी घनश्याम दास वैष्णव ने बताया कि हर संकट के समय भारत से मदद प्राप्त तुर्कीय एवं अजरबैजान ने विश्वासघात करते हुए पाकिस्तान का पूरा सहयोग किया व हथियार दिये गए। भारत तिब्बत सहयोग मंच के जोधपुर महामंत्री विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि अब सभी देशवासी असलियत जान चुके है। इन देशों से ना अब कोई व्यापार होगा और ना ही इन देशों के पर्यटन स्थलों पर कोई भारतीय जाएगा। अब इन देशों का संपूर्ण बहिष्कार किया जायेगा।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के महानगर प्रभारी एवं भारत तिब्बत सहयोग मंच के जिलाध्यक्ष घनश्याम दास वैष्णव, मंच के महामंत्री विक्रम सिंह चौहान, अम्बालाल सैन, सूरज सिंह सोलंकी, टीकम चंद गौड़, दिलीप सिंह लाम्बा, हीरालाल चांवरिया, बजरंग लाल गुर्जर, श्याम सिंह, गौत्तम सैन सहित संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे!

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor