Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 6:36 am

Sunday, August 23, 2026, 6:36 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

नगर निगम दक्षिण वार्ड 65 में चल रहे विकास कार्यों का पार्षद एवं संबंधित अधिकारियों ने किया निरीक्षण

पंकज जांगिड़. जोधपुर

नगर निगम दक्षिण के वार्ड 65 में पार्षद निधि से होने वाले विकास कार्यों एवं इंटरलॉकिंग टाइल्स के कार्यों का क्षेत्रीय पार्षद एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया।

क्षेत्रीय पार्षद अशोक भाटी ने बताया कि वार्ड क्षेत्र में रातानाडा के सुभाष चौक क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्य का निरीक्षण किया जा रहा है एवं स्थानीय लोगों को आ रही समस्याओं का निस्तारण करते हुए संबंधित ठेकेदार को उच्च गुणवत्ता का कार्य करने के साथ ही विशेष रूप से घरों के आगे लगे पेड़ों को बचाव करते हुए वार्ड के सौंदर्यकरण के कार्य करने का आग्रह किया गया। वार्ड क्षेत्र में हो रहे निरंतर विकास कार्य को लेकर क्षेत्रवासिओ द्वारा प्रसन्नता जाहिर की गई और नगर निगम दक्षिण की महापौर सुश्री वनिता सेठ और क्षेत्रीय पार्षद अशोक भाटी का आभार व्यक्त किया।

विकास कार्यों के निरीक्षण के दौरान , रिपेश अग्रवाल, रानूलाल राठी, नरेंद बोराणा, विजय सोनी, मनोहर लाल बोराणा, हरीश पुलवानी, जावर तोलानी, देवकुमार इंदा, धर्मेंद्र शर्मा, वार्ड प्रभारी सोहनलाल गुंद सहित क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor