Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:05 am

Sunday, August 23, 2026, 7:05 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

श्रवण कुमार को दी छात्रवृति

 

राखी पुरोहित. जोधपुर

जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के नया परिसर स्थित बी. एड. प्रकोष्ठ में डॉ. एम. एल. चौधरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड डेवलपमेंट ट्रस्ट द्वारा छात्रवृत्ति बी. एड. प्रथम वर्ष के छात्र श्रवण कुमार को प्रदान की गयी. कार्यक्रम का आयोजन कला संकाय अधिष्ठाता प्रो. मंगलाराम विश्नोई के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ l प्रो. मगलराम विश्नोई ने अपने उदबोधन में डॉ. एम. एल. चौधरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड डेवलपमेंट ट्रस्ट के कार्यो की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को कॅरिअर तथा जीवन में सफलता के सूत्र दिए l कार्यक्रम में डॉ. चंद्रकाता शर्मा, डॉ. नीलिमा शेखावत, डॉ. कदम्बिका सिंह, डॉ. ज्योति बाफना के साथ विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं छात्र बड़ी संख्या में उपस्थितथे l ट्रस्ट के सदस्य अभय चौधरी ने अतिथियों का स्वागत किया l कार्यक्रम का संचालन डॉ. चंद्रकांता शर्मा ने किया lबी. एड प्रकोष्ठ की निदेशक डॉ. अंजना चौधरी ने धन्यवाद् ज्ञापित कियाl

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor