Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:05 am

Sunday, August 23, 2026, 7:05 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

कोच यशदीप की तपस्या ने रचा स्वर्णिम अध्याय निखरी टीम राजस्थान की प्रतिभा

शिव वर्मा. जोधपुर

संस्कार, समर्पण और सफलता – कोच की तिकड़ी ने रचा इतिहास भारत को दिए 12 स्वर्ण पदक और राजस्थान को दिए 21 पदक योगासन खेल में।
“कोच यशदीप सिंह कच्छवाहा की मेहनत ने साधा लक्ष्य, बनी मिसाल” हाल ही खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 बिहार में राजस्थान को पहला स्वर्ण पदक दिलाया योगासन खेल में साथ ही दो स्वर्ण पदक व एक कांस्य पदक के साथ राजस्थान बॉयज टीम ओवरऑल चैम्पियन रही। यह आज तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा राजस्थान टीम का जिसमें आर्टिस्टिक पेयर बॉयज इवेंट में स्वर्ण मेडल जीता, आर्टिस्टिक सिंगल बॉयज इवेंट में स्वर्ण जीता, आर्टिस्टिक पेयर गर्ल्स में कांस्य पदक जीता।
“कोच की कड़ी मेहनत से अभी भारत में हुई सेकंड एशियन योगासन स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप जो कि 25-27 अप्रैल इंद्रा गांधी स्टेडियम न्यू दिल्ली में इसमें 21 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था इसी प्रतियोगिता में 12 स्वर्ण पदक दिलाए कोच साहब ने। कोच यशदीप योग एलायंस सोसाइटी जोधपुर में योग के प्रशिक्षक है। योगा अलायन्स सोसाइटी जोधपुर के फाउंडर गजराज सिंह शेखावत ने बताया है कि “कोच यशदीप का समर्पण बना सफलता की कुंजी” पिछले तीन साल से खेलो इंडिया यूथ गेम्स में राजस्थान से जीतने भी बचे चयनित हुए हैं वह सभी योग एलायंस सोसाइटी जोधपुर के नियमित खिलाड़ी है साथ ही वह यशदीप सर के नेतृत्व में रोजाना 4 से 5 घंटे योगाभ्यास करते हैं। 37 नेशनल गेम्स गोवा, 38 नेशनल गेम्स उत्तराखंड में भी राजस्थान टीम के लिए योगा एलाइंस सोसाइटी जोधपुर के खिलाड़ियों ने पदक जीते और अपने राजस्थान का नाम रोशन किया। साथ ही गजराज जी ने यह भी बताया है कि यशदीप को खेलो इंडिया वूमेंस लीग में बेस्ट कोच का अवार्ड भी मिल रखा है योगासन भारत के सेक्रेटरी जनरल जयदीप जी आर्य के द्वारा। कोच यशदीप ने नेतृत्व में योग एलायंस सोसाइटी जोधपुर के बच्चों ने बहुत ही बड़े-बड़े व शानदार योग प्रदर्शन भी किए हैं जैसे कि बीएसएफ डे पर भारत के ग्रह मंत्री अमित शाह सर की उपस्थिति में, भारत के संस्कृति व पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सर की उपस्थिति में और भी कई प्रतिभाशाली नेताओं की उपस्थिति में योगासन खेल की गौरवशाली प्रस्तुति दी है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor