Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:05 am

Sunday, August 23, 2026, 7:05 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

किशन गिरि महाराज की बरसी पर चरण पादुकाओ का किया पूजन

राखी पुरोहित. जोधपुर

श्री बीजोलाई बालाजी आश्रम (जूना अखाड़ा) रेडार रोड, कायलाना पर श्री श्री 1008 परम हंस किशन गिरी जी महाराज का उन्नीसवे वार्षिक महोत्सव के अवसर पर महामंडेश्वर स्वामी सोमेश्वर गिरी जी महाराज व महंत श्री सर्वानन्द गिरी जी महाराज के सानिध्य व प्रेरणा से सोमवार 19.5.2025 को रात्री मे विशाल भजन संध्या का कार्यक्रम रखा गया.  आज मंगलवार 20.05.2025 को श्री श्री किशन गिरी महाराज जी की समाधि स्थल पर विद्वान पुजारी पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा अर्चना पादुका पूजन पुष्पांजलि कर माला पहना कर धुप अगरबत्ती से व मूर्ति पर दूध से अभिषेक कर उन्नीसवा वार्षिक बरसी महोत्सव धूम धाम के साथ मनाया गया.  दोपहर मे महा प्रसादी का आयोजन ट्रस्ट व भक्तजन के सहयोग से सभी आगन्तुकों अथिति साधु संत महात्मा भक्तो के लिए प्रेम से रखा गया.

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor