Explore

Search

Tuesday, August 25, 2026, 9:32 am

Tuesday, August 25, 2026, 9:32 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

मात-पिता की सेवा कर ले, खुशियों से झोली भर लें, समझ भगवान यही है- महंत श्रीधरगिरी महाराज

“हरि सुमिरन” भक्ति संध्या में भजनों पर भक्त हुए मंत्रमुग्ध

पंकज जांगिड़. जोधपुर

जोधपुर। एयरफोर्स रोड, इंद्रा कॉलोनी में तिवाड़ी परिवार की ओर से “हरि सुमिरन” भक्ति संध्या का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम संयोजक शशिकांत-पिंकी तिवाड़ी ने बताया कि राजस्थान पुलिस विभाग से सेवानिवृत अपने माता-पिता स्मृति शेष पुरुषोत्तम लाल-पुखराज देवी तिवाड़ी की पुण्य स्मृति में महंत श्रीधरगिरी महाराज के सानिध्य में आयोजित भक्ति संध्या में नामचीन कलाकारों ने सुमधुर आवाज में गणपति वंदना, गुरु महिमा और देवी-देवताओं व संदेशप्रद भजनों की मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। महंत श्रीधरगिरी महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि मात-पिता, गुरुदेव और प्राणियों की सेवा करने से ही जीवन में खुशहाली और ईश्वर की प्राप्ति संभव है। इस मौके अनिल तिवाड़ी, ललिता शर्मा, सुनिल शर्मा, मोहनीश तिवाड़ी, भुपेंद्र शर्मा सहित मातृशक्ति और अनेक भक्त उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor