Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 9:52 pm

Thursday, July 9, 2026, 9:52 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बींजवाड़ि‌या ने फिर लहराया परचम, 10 छात्राएं गार्गी पुरस्कार के लिए हुई चयनित

पंकज जांगिड़. जोधपुर

निकटवर्ती गांव तिंवरी ब्लॉक में स्थित सेठ मांगीलाल सुखिया देवी गहलोत राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बींजवाड़िया की उच्च माध्यमिक बोर्ड परीक्षा सत्र 2024-25 में 12वीं में प्रविष्ठ 26 बालिकाओं न प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण कर विद्यालय व अपने गांव व परिवार का नाम रोशन किया। जिसमें वैशाली दमामी ने 97.80 प्रतिशत, संध्या ने 95.80 प्रतिशत, भगवती मेघवाल ने 93.60 प्रतिशत, भूमिका ने 91.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपना सुनहरा भविष्य निश्चित किया हैं।

विद्यालय की शारीरिक शिक्षिका मंजू प्रजापति ने बताया कि विद्यालय में 26 प्रविष्ट छात्राएं है और सभी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुई। जिसमें 4 छात्राएं 90 प्रतिशत, 5 छात्राएं 80 प्रतिशत, 7 छात्राएं 70 प्रतिशत और 10 छात्राएं 60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुई। गार्गी पुरस्कार हेतु योग्य 10 छात्राएं चयनित हुई।

इस परीक्षा परिणाम से विद्यालय व गांव में खुशी की लहर छा गई है। प्रधानाचार्य इन्दु डींगवाल एवं विद्यालय स्टाॅफ ने सभी को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय खेलों के साथ-साथ पढ़ाई मे भी अपना शत प्रतिशत परिणाम देता आ रहा है।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor