Explore

Search

Monday, August 24, 2026, 1:06 am

Monday, August 24, 2026, 1:06 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सतगुरु कबीर प्राकट्य महोत्सव 11 जून को, पोस्टर विमोचन किया

पंकज जांगिड़. जोधपुर

अखिल कबीरपंथ शिरोमणि गुरुद्वारा काशी सिद्धपीठ कबीर चौरा मठ मूलगादी की शाखा सतगुरु कबीर प्रकाश कुटीर प्रताप नगर एवं सतगुरु कबीर प्रकाश आश्रम नवदुर्गा, झालामण्ड में प्राकट्य महोत्सव के संदर्भ में सभा रखी गई ! जिसमें प्राकट्य महोत्सव का बैनर विमोचन किया गया !

आश्रम के प्रवक्ता नीरज भाटी ने बताया कि ज्येष्ठ पूर्णिमा 11 जून को आने वाले प्राकट्य महोत्सव को लेकर सतगुरु कबीर प्रकाश सेवा मंडल के सभी पदाधिकारिगणों, संतजनों तथा भक्तजनों ने अपने अपने विचार रखे तथा सर्वसम्मति से कबीर प्रकाश आश्रम के गादी महंत रमेश दास साहेब के सानिध्य में नवीन प्रासाद कबीर आश्रम का लोकार्पण, प्रभात फेरी, सत्संग, भजन, सत्यनाम, ध्वजा आरती, शीतल पेयजल वितरण, महाप्रसादी और संध्या दीपोत्सव कर आश्रम को रोशनी से सजाने पर सहमति बनी!

इस मौके मिश्रीलाल बारासा, नरेन्द्र जावा, दीपक घारु, राजेश चांगरा, विजेन्द्र पण्डित, विकास पण्डित, नवीन चांगरा, पंकज, मयंक, काव्यांश, मंजु देवी, अंजु, रेखा, अंजलि, शीतल, लक्षा, दीक्षा, प्राची, छवि एवं समस्त मण्डल के पदाधिकारीगण सम्मिलित हुए!

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor