Explore

Search

Monday, August 24, 2026, 1:46 am

Monday, August 24, 2026, 1:46 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

श्री जसोल माजीसा धाम का 9वां वार्षिकोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया, महाप्रसादी और भक्ति संध्या में शामिल हुए अनेक श्रद्धालु

पंकज जांगिड़. जोधपुर

चांदपोल क्षेत्र के विद्याशाला के पास गोकुल धाम सोसायटी स्थित श्री जसोल माजीसा धाम का 9वां वार्षिकोत्सव ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी, रविवार को श्रद्धापूर्वक मनाया गया, जिसमें अनेक श्रद्धालु शामिल हुए।

कार्यक्रम संयोजक आशाराम तापड़िया ने बताया कि धाम की गादीपति वीणा तापड़िया के सानिध्य में महाप्रसादी और भक्ति संध्या का आयोजन हुआ। जिसमें गायिका मंजू डागा एंड पार्टी और मेहमान कलाकार दीपक जोशी व नीतेश राणा ने माजीसा व देवी-देवताओं के भजनों की संगीतमय सुमधुर प्रस्तुति दी, जिन पर उपस्थित श्रद्धालु रातभर भजनों पर झूमते हुए भक्ति में सराबोर नजर आए।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor