Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 12:22 pm

Sunday, August 23, 2026, 12:22 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सम्राट अशोक उद्यान में निःशुल्क योग शिविर का शुभारंभ, सैकड़ों लोगों ने लिया भाग

राखी पुरोहित. जोधपुर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में मोहनी योग संस्थान द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित निःशुल्क योग शिविर का शुभारंभ बुधवार को प्रातः सम्राट अशोक उद्यान में वरिष्ठ नागरिकों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। शिविर का संचालन योग गुरु मुक्ता माथुर के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

21 जून तक चलेगा योग शिविर

योग गुरु मुक्ता माथुर ने जानकारी दी कि यह शिविर 21 जून तक प्रतिदिन प्रातः 6:00 से 7:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रतिभागियों को न केवल योगासन सिखाए जाएंगे, बल्कि उन्हें प्रायोगिक अभ्यासों के माध्यम से रोगमुक्त जीवन शैली अपनाने हेतु सूक्ष्म व्यायाम, आसन और प्राणायाम का गहन प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

“योग अभ्यास के माध्यम से शरीर में लचीलापन विकसित होता है, मांसपेशियों, जोड़, त्वचा, नसों, ग्रंथियों, आंतरिक अंगों, हड्डियों, श्वसन प्रणाली व मस्तिष्क पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।” — मुक्ता माथुर, योग गुरु

विशेषज्ञों के अनुभवों से होगा लाभ

शिविर के दौरान समय-समय पर अनुभवी विशेषज्ञों को आमंत्रित कर प्रतिभागियों को उनके स्वास्थ्य और योग संबंधी अनुभवों से अवगत कराया जाएगा, जिससे वे योग को जीवन का अभिन्न हिस्सा बना सकें।

पहले दिन उमड़ा जनसैलाब

शिविर के प्रथम दिन ही सैकड़ों प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे आयोजन स्थल एक जीवंत और ऊर्जा से परिपूर्ण वातावरण में बदल गया। पुरुष, महिलाएं, युवाओं से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक, सभी में योग को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।

योग शिक्षकों का सहयोग

शिविर में हेमन्त कुमार और रजनी सोलंकी सह-शिक्षक के रूप में प्रतिभागियों को योगाभ्यास में मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं।

संस्थान का उद्देश्य:

“योग केवल व्यायाम नहीं, अपितु जीवन जीने की कला है। इसके माध्यम से व्यक्ति न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ, बल्कि मानसिक और आत्मिक रूप से भी सशक्त बनता है।”

 

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor