Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 9:50 am

Thursday, July 9, 2026, 9:50 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

जोधपुर में तीन मुमुक्षु बहनों की जैन भागवती दीक्षा 5 जून को

राखी पुरोहित. जोधपुर

धार्मिक नगरी जोधपुर एक बार फिर आध्यात्मिक इतिहास में एक पवित्र अध्याय जोड़ने जा रही है। 5 जून 2025 को यहां तीन मुमुक्षु बहनें — सुश्री दिव्या  भलगट, सुश्री दिव्या सिंघवी एवं सुश्री मासुमी पटवा — जैन भागवती दीक्षा ग्रहण करेंगी।

यह दीक्षा रत्न संघीय आचार्य भगवंत परम श्रद्धेय पूज्य श्री हीराचन्द्र जी म.सा. एवं भावी आचार्यप्रवर पूज्य श्री महेन्द्रमुनि जी म.सा., साथ ही महासती मंडल के पावन सान्निध्य में दशहरा मैदान, 16 सेक्टर, चोपासनी हाउसिंग बोर्ड में संपन्न होगी।

दो दिवसीय दिव्य आयोजन

श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ, जोधपुर के अध्यक्ष नवरतनमल डागा एवं सचिव जिनेन्द्र कुमार ओस्तवाल ने बताया कि दीक्षा महोत्सव दो दिवसीय कार्यक्रम के रूप में आयोजित होगा।

4 जून को प्रमुख कार्यक्रम:

प्रातः 7:00 बजे: भव्य शोभायात्रा का आयोजन, जिसमें वीर परिवार और साधुमार्गी श्रद्धालु सहभागिता करेंगे।

प्रातः 9:30 बजे: वीर परिवार एवं मुमुक्षु बहनों का अभिनंदन कार्यक्रम, जिसमें मुख्य अतिथि होंगे पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाबचंद कटारिया, विशिष्ट अतिथि होंगे जोधपुर शहर विधायक श्री अतुल भंसाली और सूरसागर विधायक श्री देवेन्द्र जोशी।

कार्यक्रम अध्यक्षता: अखिल भारतीय श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद चोपड़ा करेंगे।

5 जून को भागवती दीक्षा समारोह:

प्रातः 6:45 बजे: अभिनिष्क्रमण यात्रा वीर परिवारों के स्थायी एवं अस्थायी निवास स्थानों से प्रारंभ होकर दीक्षा स्थल तक पहुंचेगी।

प्रातः 7:30 बजे: परम पूज्य आचार्य भगवंतों एवं महासती मंडल की सान्निध्यता में दीक्षा विधि प्रारंभ होगी।

दीक्षा प्रदानकर्ता: आचार्य पूज्य श्री हीराचन्द्र जी म.सा. एवं भावी आचार्य प्रवर पूज्य श्री महेन्द्रमुनि जी म.सा.

दीक्षा विधान में महासती चन्द्रकला जी म.सा., महासती चारित्रलता जी म.सा., महासती ज्ञानलता जी म.सा., एवं महासती विवेकप्रभा जी म.सा. सहित संत मंडल उपस्थित रहेंगे।

पूर्ण समर्पण से जुटे आयोजक और कार्यकर्ता

दीक्षा महोत्सव के संयोजक धनपत सेठिया एवं मीडिया प्रभारी दीपक कुमार सिंघवी ने बताया कि इस विशाल आयोजन को सफल बनाने हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। सभी कार्यकर्ता तन-मन से समर्पित होकर आयोजन की व्यवस्था में लगे हैं।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor