Explore

Search

Thursday, March 12, 2026, 10:36 am

Thursday, March 12, 2026, 10:36 am

LATEST NEWS
Lifestyle

साप्ताहिक स्तम्भ ‘नकेल’ हर रविवार, लेखक : प्रमोद कुमार शर्मा

।। राम।।

📜 साप्ताहिक स्तंभ — “नकेल”
✍️ लेखक: प्रमोद कुमार शर्मा

प्रिय पाठकों,
जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है — “नकेल” का काम होता है लगाम कसना। आज की दुनिया में, जहाँ शब्दों का अनाचार बढ़ता जा रहा है — भाषा अब केवल संवाद नहीं, एक उत्तेजक कैप्सूल बनती जा रही है।

मीडिया की टीआरपी भूखी जुबान हो, या नेताओं की जुमलेबाज़ी से सनी भाषणबाज़ी, हर ओर एक शोर है — अर्थहीन, भावशून्य और दिशाहीन। इस शोरगुल में सार्थक सोच, बौद्धिक नियंत्रण, और संवेदनशील अभिव्यक्ति जैसे शब्द दम तोड़ते जा रहे हैं।

इन्हीं बिखरते अर्थों, बिगड़ती भाषा और छलावों पर लगाम कसने आ रही है एक तेज धारदार कलम — बीकानेर के वरिष्ठ लेखक प्रमोद कुमार शर्मा की लेखनी से जन्मा साप्ताहिक स्तंभ “नकेल”

प्रारंभ: इस रविवार से
🗣️ पढ़ें, सोचें… और टिप्पणी अवश्य करें।
क्योंकि ज़रूरी नहीं कि हर नकेल जानवरों पर कसी जाए,
कभी-कभी विचारों पर भी कसना ज़रूरी होता है।

… इंतजार करें नकेल का इसी रविवार राइजिंग भास्कर पर…. सम्पादक

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor