Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 8:26 am

Sunday, October 18, 2026, 8:26 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

कायस्थ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज राजस्थान जोधपुर चैप्टर की 27 वीं मीटिंग संपन्न

सदस्यों ने जाना कुछ प्रसिद्ध राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय एवं स्थानीय सफल व्यापारियों के बारे में

व्यवसाय और नेटवर्किंग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प

राखी पुरोहित. जोधपुर

राजस्थान और जोधपुर में कायस्थ समाज के व्यापारिक और उद्यमशीलता जगत को सशक्त बनाने के उद्देश्य से “कायस्थ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (के.सी.सी.आई), राजस्थान” के जोधपुर चैप्टर की 27 वीं नेटवर्किंग मीटिंग आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता आशुतोष माथुर प्रदेश अध्यक्ष और गुंजन माथुर प्रदेश सचिव ने की और साथ ही समाज के कई प्रतिष्ठित व्यापारी और उद्योगपति इस मीटिंग शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत सभी सदस्यों द्वारा क्रिएटिव इंट्रोडक्शन से हुई, जिसमें हर सदस्य ने अनोखे अंदाज में अपना परिचय दिया। आशुतोष माथुर प्रदेश अध्यक्ष ने सभी को संबोधित करते हुए कायस्थ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा चलाए जा रहे 1–1 इंटरएक्शन ड्राइव में अभी तक प्राप्त एक्टिविटीज की जानकारी पर प्रकाश डाला साथ ही आगे की रणनीति पर बात की गई।

कार्यक्रम को और अधिक रोचक बनाते हुए गौरव माथुर ने कुछ प्रसिद्ध अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और स्थानीय व्यापारियों की सफलता पर छोटी सी चर्चा की,ताकि सभी सदस्य उनके काम को देख कर और मोटिवेट हो सके।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सचिव गुंजन माथुर ने किया उन्होंने बताया कि कायस्थ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज जोधपुर चैप्टर के सदस्यों ने आपस में बिजनेस एवं एक दूसरे को बिजनेस रेफरेंस देकर करीब 3 करोड़ से ज्यादा का रेवेन्यू अभी तक जनरेट किया है।

कार्यक्रम को और रोचक बनाने के लिए मीडिया कवरेज की जिम्मेदारी हिमांशु माथुर ने बखूबी निभाई।कार्यक्रम का समापन गौरव माथुर के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने सभी सदस्यों की भागीदारी और योगदान की सराहना की तथा कायस्थ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कायस्थ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज जोधपुर चैप्टर न केवल समाज के व्यापारियों के लिए एक नए युग की शुरुआत है, बल्कि नेटवर्किंग सहयोग और व्यापारिक वृद्धि के एक मजबूत मंच के रूप में कार्य कर रहा है और आगे भी करता रहेगा

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor