Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:49 am

Sunday, August 23, 2026, 7:49 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

अखिल भारतीय चित्रांश वंशज महासभा जोधपुर की बैठक आयोजित

अरुण कुमार माथुर. जोधपुर

अखिल भारतीय चित्रांश वंशज महासभा जोधपुर के तत्वावधान में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नगेन्द्र माथुर की अनुमति से आज नवमी बैठक अप्पू की चौपाटी रेस्टोरेंट में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता श्री सुरेश चन्द्र श्रीवास्तव प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान द्वारा की गई। जोधपुर जिला अध्यक्ष श्री राजेन्द्र माथुर एवं जिला सचिव श्री सुनील भटनागर के नेतृत्व में कई कार्यकारिणी पदाधिकारी को मनोनीत पत्र एव स्कार्फ भेट कर संगठन में स्वागत किया गया जिनमे श्री गुंजन माथुर जिला सह सचिव(युवा), श्री आशुतोष माथुर जिला सयुक्त सचिव, श्री अमित सक्सेना जिला कार्यकारिणी सदस्य,श्री सांवर लाल माथुर जिला कार्यकारिणी सदस्य,श्री अविनाश भटनागर संभागीय सयुक्त सचिव मुख्य है। समाज की इस मीटिंग में कायस्थ कल्याण बोर्ड गठित करवाने हेतु एवं कई अहम मुद्ददो पर चर्चा की गई। मीटिंग में श्री आशीष माथुर प्रदेश महासचिव, श्री आशीष श्रीवास्तव सम्भागीय अध्यक्ष, श्री योगेश सक्सेना, श्री राजीव निगम सम्भागीय संगठन मंत्री, श्री मुकेश अस्थाना सम्भागीय उपाध्यक्ष अन्य कई सदस्य उपस्थित रहे। अंत मे दीपेश भटनागर प्रदेश सचिव राजस्थान ने सभी नव मनोनीत पदाधिकारी को समाज हित के कार्य करने हेतु प्रेरित भी किया ओर सफल मीटिंग के लिए जिला कार्यकारिणी का आभार भी प्रकट किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor