Explore

Search

Monday, August 24, 2026, 12:30 am

Monday, August 24, 2026, 12:30 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

‘चंद्रावती की चांदनी’ उपन्यास का हुआ लोकार्पण एवं ‘मां’ विषय पर आयोजित हुई काव्य गोष्ठी

पंकज जांगिड़. जोधपुर

श्री जागृति संस्थान जोधपुर के तत्वावधान में नेहरू पार्क स्थित डॉ. मदन सावित्री डागा साहित्य भवन में लेखक राजेंद्र शाह सिरोही ‘राजन्’ द्वारा रचित उपन्यास “चंद्रावती की चांदनी” का लोकार्पण कार्यक्रम एवं ‘मां’ विषय पर काव्य गोष्ठी आयोजित हुई। जिसमें लगभग 35 प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

संस्थान के अध्यक्ष राजेश भेरवानी ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. श्याम प्रसाद व्यास, विशिष्ट अतिथि किशन लाल गर्ग व डॉ. वी.डी. दवे मंचासीन रहे। गोष्ठी की अध्यक्षता युवा साहित्यकार कमल शर्मा ने की। संचालन यशोदा माहेश्वरी ने किया।

कार्यक्रम संयोजक राजेंद्र शाह सिरोही ‘राजन्’ ने बताया कि ‘मां’ विषय पर गायक पंकज बिंदास व यशोदा माहेश्वरी ने स्वरबद्ध रचना प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया। प्रसिद्ध गजल गायक मनशाह नायक ने अपनी लयबद्ध गजल गायकी से माहौल खुशनुमा कर दिया। डॉ. वी. डी. दवे, एन.डी. निम्बावत, ओ.पी. वर्मा, जुगल किशोर माहेश्वरी, राजेंद्र सिंह गहलोत, डॉ. आर. एस. राठौड़, गोविंद राम पाटवा, महेश कुमार, विमल श्रीवास्तव, जगदीश चौधरी, प्रदीप सोनी व रामराज यादव एवं राजेंद्र शाह सिरोही ‘राजन्’ ने मां विषय पर अपने अनुभव बताते हुए अपनी रचनाएं सुनाई। इस मौके मंचासीन अतिथि डॉ. एस.पी. व्यास ने ‘चंद्रावती की चांदनी’ उपन्यास की ऐतिहासिकता को बताते हुए मां के महत्व पर प्रकाश डाला व अपने अनुभव बताएं। विशिष्ट अतिथि किशन लाल गर्ग ने मां विषय पर अपनी रचना सुनाते हुए उपन्यास लेखन हेतु राजेंद्र शाह को बधाई दी। गोष्ठी के अध्यक्ष कमल शर्मा ने भी ‘मां’ विषय पर अपनी सुंदर रचना प्रस्तुत की। संस्थान के अध्यक्ष राजेश भेरवानी ने सभी का आभार प्रकट करते हुए राजेंद्र शाह का शाॅल व दुपट्टा ओढ़ाकर व माला पहनाकर अभिवादन किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor