Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 9:12 pm

Thursday, July 9, 2026, 9:12 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

सीएटीसी केम्प का समापन, सांस्कृतिक संध्या में बोरुंदा ने गोल्ड मेडल जीता

सोहनलाल वैष्णव. बोरुन्दा जोधपुर।

2 राज आर्म्ड स्क्वाड द्वारा आयोजित सी ए टी सी कैंप का समापन सांस्कृतिक संध्या के साथ हुआ जोधपुर शहर के ब्रिगेडियर जब्बरसिंह स्कूल में 21 मई से चल रहे कैंप का शुक्रवार को समापन हुआ।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बोरुंदा की एनसीसी प्रथम वर्ष की टीम वार्षिक एनुअल कैंप में भाग लेकर शुक्रवार को बोरुंदा लोटी। कैंप में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय विद्यालय की बालिकाओं ने जोरदार प्रस्तुति देखकर तालियां और वाह-वाही लूटी। राजश्री ने राजस्थानी लोक नृत्य कालबेलिया की थीम पर शानदार नृत्य कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। वही विद्यालय की बालिकाएं अंजलि, दिव्या, माया, सुमित्रा व डिम्पल ने एक भारत श्रेष्ठ भारत की थीम पर भारत के विभिन्न राज्यों के नृत्य की झलक पेश कर राष्ट्रीय एकता का उदाहरण दिया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की एसीसी सेकंड ऑफिसर सुमन कुमावत ने बताया कि एनसीसी शिविर में भाग लेने से क्रेडिट जीवन को व्यवस्थित दिनचर्या के रूप में डालकर कठोरता से पालन करना सीखता है। जीवन जीने के लिए केम्प एक सुंदर उदाहरण है अगर क्रेडिट इसी दिनचर्या का पालन करें तो वह है एक श्रेष्ठ नागरिक बनकर राष्ट्र सेवा कर सकता है। कैंप के दौरान विभिन्न सैन्य अधिकारियों ने मोटिवेशनल स्पीच देकर क्रेडिट का मनोबल बढ़ाया व मार्गदर्शन दिया। केम्प में 25 कैंडेट्स ने भाग लिया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor