Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 11:44 pm

Sunday, August 23, 2026, 11:44 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

रोप स्किपिंग एसोसिएशन राजस्थान के तत्वावधान में ग्रीष्मावकाश रस्सीकूद शिविर का आयोजन

राखी पुरोहित. जोधपुर

रोप स्किपिंग एसोसिएशन राजस्थान के तत्वाधान में जिला रोप स्किपिंग एसोसिएशन द्वारा ग्रीष्मावकाश रस्सी कूद शिविर का 1 जून से 10 जून 25 तक आयोजित किया जा रहा है इसमें अंडर 11 अंदर 14 अंदर 17 अंडर 19 एवं फ्री स्टाइल रस्सी कूद के विभिन्न आयाम सिखाए जाएंगे.
राजस्थान के अध्यक्ष प्रवीण मैढ़ ने बताया शिविर में छोटे बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया है रस्सी कूद पूरे शरीर की शारीरिक क्षमता में वृद्धि करती है आपको निरोग रखती है और दिन भर नई ऊर्जा एवं स्फूर्ति का संचार करती है इस कैंप में भाग लेने हेतु गौशाला मैदान स्केटिंग फील्ड पर जोधपुर में राज्य के सचिव अजीत सिंह राठौड़ से संपर्क किया जा सकता है
अजीत सिंह ने बताया की ग्रीष्म काल अवकाश समय में अथवा उसके उपरांत भी विद्यालयों में भी यह शिविर लगाए जा सकता है जुलाई माह में कोच एवं प्रशिक्षक के प्रशिक्षण भी होगा इसमें भी शारीरिक शिक्षक व अन्य कोई जो इस खेल में प्रशिक्षण लेना चाहता है वह भी इनसे संपर्क करें.
वर्ष 2024 में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राजस्थान के नागौर एवं पाली के विद्यार्थी मेडल लेकर आए हैं भविष्य में और भी अधिक खिलाड़ी मेडल प्राप्त करें ऐसा हमें विश्वास है.
सादर

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor