Explore

Search

Monday, August 24, 2026, 1:08 am

Monday, August 24, 2026, 1:08 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

उत्तम आश्रम धाम में 122वां वार्षिक दीक्षा महोत्सव 4-5 जून को, योग एवं प्राणायाम शिविर 1 जून से

पंकज जांगिड़. जोधपुर

परम उत्तम प्रभु की कृपा से हर वर्ष की भांति इस वर्ष श्री वैष्णव अग्र रसिक परंपरा में जोधपुर विरक्त गूदड़ गद्दी के पूज्य भगवतपाद  स्वामी हरिराम वैरागी के पारंपरिक पीठाचार्य गुरुजनों की स्मृति में उत्तम आश्रम मानव कल्याण समिति ट्रस्ट द्वारा आचार्य पीठ का 122वां वार्षिक दीक्षा महोत्सव ज्येष्ठ सुदी नवमी-दशमी, बुधवार-गुरुवार, 4-5 जून को कागातीर्थ मार्ग स्थित उत्तम आश्रम (आचार्य पीठ) के मंगलमय धाम में परम पूज्य स्वामी डॉ. रामप्रकाशाचार्य महाराज के पावन सानिध्य में श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा।

आश्रम के उत्तराधिकारी योगाचार्य डॉ. संत सुखदेव महाराज ने बताया कि आज सुबह ध्वजारोहण के पश्चात महोत्सव के बैनर का विमोचन किया गया। 1 जून से 5 जून तक प्रातः 7 बजे से योग एवं प्राणायाम शिविर, 4 जून को प्रातः 7:30 बजे से विशाल रक्तदान शिविर व विश्व शांति ज्ञान यज्ञ, रात्रि 9 बजे से आध्यात्मिक सत्संग-प्रवचन, भजन संध्या एवं पांच पुस्तकों का विमोचन, 5 जून को प्रातः 7:30 शोभायात्रा एवं पूर्वाचार्यों की समाधियों का पूजन और 11 बजे से महाआरती, पादुका-पूजन व वैष्णवाराधन (लंगर) का आयोजन होगा।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor