Explore

Search

Thursday, April 16, 2026, 8:55 pm

Thursday, April 16, 2026, 8:55 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

वीरवर राव चाँदाजी मेड़तिया जयन्ती समारोह कल

सोहनलाल वैष्णव. बोरुन्दा (जोधपुर)।

ग्राम मेरासिया में इस वर्ष वीरवर राव चान्दाजी मेड़तिया का 520 वां जयन्ती समारोह का आयोजन मंगलवार दि. 03-06-2025 प्रातः 11:15 बजे से ग्राम मेरासिया तह. पीपाड़ शहर (जोधपुर) राज. में होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गजेन्द्रसिंह शेखावत पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री भारत सरकार, अध्यक्षता गोपालसिंह बलुन्दा, अति विशिष्ट अतिथि गजेन्द्रसिंह खींवसर चिकित्सा मंत्री राज. सरकार, राजेन्द्र सिंह राठौड़
(पूर्व नेता प्रतिपक्ष राज एवं वरिष्ठ भाजपा नेता), विशिष्ट अतिथि पी. पी. चौधरी सांसद पाली, श्रवणसिंह बगड़ी प्रदेश महामंत्री भाजपा, हनुमानसिंह खांगटा अध्यक्ष मारवाड़ राजपूत सभा, औंकारसिंह लखावत अध्यक्ष धरोहर प्रधिकरण राजस्थान, गोपालसिंह ईड़वा पूर्व सांसद व भाजपा नेता, त्रिभुवनसिंह भाटी जिला अध्यक्ष भाजपा, जोधपुर ग्रामीण, बाबुसिंह राठौड़ विधायक शेरगढ़, शक्तिसिंह आईएएस, रविन्द्र सिंह भाटी विधायक शिव सहित कई राजनेता व जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर चांदावत परिवार एवं समस्त ग्रामवासी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने में जुटे हुए है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor