Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 10:27 pm

Thursday, July 9, 2026, 10:27 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

“हनुमान चालीसा पाठ एवं भजन संध्या” में झूमे भक्त

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

हनुमान भक्त मण्डल, बासनी की ओर से बासनी प्रथम चरण, गंगा विहार स्थित पाटवा सदन में शनिवार शाम “हनुमान चालीसा पाठ एवं भजन संध्या” कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें अनेक भक्त शामिल हुए।

कार्यक्रम संयोजक गोविन्द राम पाटवा ने बताया कि हनुमान भक्त मंडल बासनी की ओर से हर शनिवार को निःशुल्क हनुमान चालीसा पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है और इस शनिवार को 548वां आयोजन हुआ। व्यवस्थापक राकेश कुमार पाटवा ने बताया कि मंडल के प्रमुख सदस्य पंडित रामदीन महाराज एवं सदस्यों द्वारा सामूहिक पाठ वाचन किया गया और राम भक्ति से ओतप्रोत भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिन पर भक्त झूमते नजर आए। आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor