Explore

Search

Monday, August 24, 2026, 1:08 am

Monday, August 24, 2026, 1:08 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जोधपुर से रामदेवरा स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को चलेगी

-यात्रियों के लिए होंगे 10 अनारक्षित डिब्बे

-सुबह जाकर उसी दिन शाम को लौटेगी स्पेशल ट्रेन

राखी पुरोहित. जोधपुर 

रेलवे ने ट्रेनों में यात्रियों के अतिरिक्त यातायात को ध्यान में रखते हुए 6 जून को जोधपुर से रामदेवरा स्टेशनों के बीच एक ट्रिप के लिए अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

जोधपुर मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि रामदेवरा मंदिर में दर्शनार्थ जाने वाले जातरुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा 6 जून शुक्रवार को एक ट्रिप के लिए जोधपुर-रामदेवरा-जोधपुर स्पेशल अनारक्षित ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि ट्रेन 04833,जोधपुर-रामदेवरा स्पेशल(1 ट्रिप) 6 जून को जोधपुर रेलवे स्टेशन से सुबह 10.50 बजे रवाना होकर दोपहर 2.30 बजे रामदेवरा पहुंच जाएगी।

वापसी में ट्रेन 04834,रामदेवरा-जोधपुर स्पेशल(1 ट्रिप) रामदेवरा से 6 जून को ही दोपहर 3.20 बजे रवाना होकर सायं 7.15 बजे जोधपुर पहुंच जाएगी। ट्रेन में यात्रियों की सुविधा हेतु 8 जनरल व 2 गार्ड एसएलआर सहित कुल 10 अनारक्षित डिब्बे होंगे।

रास्ते के इन प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि ट्रेन आवागमन में राइकाबाग,मंडोर,मारवाड़ मथानिया,ओसियां, मारवाड़ लोहावट व फलोदी स्टेशनों पर ठहराव करेगी तथा इस ट्रेन के संचालन से यात्रियों को रामदेवरा आवागमन में सुविधा होगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor