Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 2:39 am

Thursday, July 9, 2026, 2:39 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

विश्व पर्यावरण सप्ताह : हर डॉट बॉल, एक पेड : क्रिकेट के मैदान से जोजरी किनारे तक पहुंचा पर्यावरण संदेश

प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ क्रिकेट की बैटिंग, पर्यावरण संरक्षण की शानदार इनिंग्स

शिव वर्मा. जोधपुर 

विश्व पर्यावरण सप्ताह के उपलक्ष में पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक प्रदूषण समाप्ति की थीम पर राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल जोधपुर (शहर) एवं जोधपुर पॉल्युशन कंट्रोल एंड रिसर्च फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में गोशाला क्रीड़ा संगम स्थित क्रिकेट मैदान में एक विशेष टी-15 क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।

मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जोधपुर जिला कलेक्टर एवं ऑलराउंडर खिलाड़ी गौरव अग्रवाल द्वारा किया गया। टॉस जीतकर आरएसपीसीबी टीम की कप्तान कामिनी सोनगरा ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और टीम ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट पर 122 रन बनाए। जवाब में जेपीसीआरएफ टीम 5 विकेट पर केवल 83 रन ही बना सकी, जिससे आरएसपीसीबी टीम 39 रन से विजयी रही।

मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में जगदीश चौधरी, देवेन्द्र सिंह, जितेन्द्र सारस्वत, अनिल बिश्नोई, कुनाल खत्री, रोहन, मनीष, भरत, दिलीप, नितिन, रफीक, कुलदीप, अशोक संचेती, जसराज बोथरा, रुमांशु, जुगनू भाई, निलेश संचेती, प्रवीण शर्मा और इमाम शामिल रहे।

मैच के पश्चात दूधिया रोशनी में सभी खिलाड़ियों को पारितोषिक वितरण राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, जोधपुर शहर के क्षेत्रीय अधिकारी कामिनी सोनगरा एवं जसराज बोथरा द्वारा किया गया। मैच के दौरान मैदान में उमेश लीला, विनोद सिन्धल, अशोक संचेती, दीपक पंवार, पवन चौहान, कविता चारन, रितु शर्मा, महेंद्र सारस्वत, सूरज प्रजापत, सुमित शर्मा, पूजा चौधरी, उमर खान, कौशल सिंह गहलोत, राजेंद्र सिंह, रमेश वैष्णव आदि गणमान्य भी उपस्थित रहे।

क्षेत्रीय अधिकारी जोधपुर शहर कामिनी सोनगरा एवं अशोक संचेती ने मैच की प्रत्येक डॉट बॉल पर जोजरी नदी किनारे एक पेड़ लगाने का नवाचार शुरू किया। मैच के दौरान 101 डॉट बॉल्स निकलने पर इतने ही पेड़ जोजरी किनारे पर्यावरण दिवस के अवसर पर लगाए जाएंगे। साथ ही 5 जून तक पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण कम करने से संबंधित जन जागरूकता कार्यक्रम क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा चलाए जाएंगे, जिसमें प्लास्टिक के कम से कम उपयोग पर विशेष जोर दिया जाएगा। मैच को-ऑर्डिनेटर और जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष वरुण धनाडिया ने बताया कि इस मैच में महिला एवं युवा वर्ग से लेकर 70 वर्ष तक के खिलाड़ियों ने बड़े उत्साह एवं खेल भावना के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश समाज को दिया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor